Microsoft Xbox 360

Microsoft Xbox 360 - ख़बरें

  • इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
    Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S, PC और Game Pass यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किए गए इस नए रेसिंग गेम में Japan बेस्ड ओपन-वर्ल्ड मैप, 550 से ज्यादा कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स दिए गए हैं। गेम भारत में Xbox प्लेटफॉर्म पर 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ, जबकि Steam यूजर्स को सुबह एक्सेस मिला। Standard Edition की कीमत करीब ₹5,499 रखी गई है। वहीं Premium Edition यूजर्स को Early Access और अतिरिक्त कंटेंट भी मिलता है। गेम Xbox Game Pass पर Day One से उपलब्ध है।
  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
    Forza Horizon 6 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम की PC फाइल्स Steam पर गलती से अनएन्क्रिप्टेड अपलोड हो गईं, जिसके बाद कथित तौर पर 155GB का गेम बिल्ड ऑनलाइन लीक हो गया। कई यूजर्स ने Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर गेम के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स भी शेयर किए हैं। हालांकि Playground Games और Microsoft ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Forza Horizon 6 को 19 मई को PC और Xbox Series S/X पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि Premium Edition यूजर्स को 15 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • Xbox Cloud Gaming भारत में लॉन्च, टीवी हो या स्मार्टफोन अब बिना कंसोल खेल पाएंगे गेम
    Microsoft ने भारत में अपना Xbox Cloud Gaming लॉन्च कर दिया है। क्लाउड गेमिंग के लिए Xbox गेम पास एसेंशियल, प्रीमियम या अल्टीमेट सब्सक्रिप्शन या कोई सपोर्टेड फ्री-टू-प्ले गेम जरूरी है। यूजर्स के पास हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है, क्योंकि गेम्स क्लाउड से स्ट्रीम किए जाते हैं। इसके अलावा गेम्स स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए कम से कम 10 Mbps की डाउनलोड स्पीड भी जरूरी है। क्लाउड गेमिंग लोकल मल्टीप्लेयर का सपोर्ट नहीं करता है।
  • Xbox प्लेयर्स के लिए खुशखबरी! क्लाउड गेमिग में आ रहे हैं ये 3 धांसू Call of Duty गेम्स
    Call of Duty: Black Ops 6 लॉन्च के समय Game Pass Ultimate मेंबर्स के लिए Xbox क्लाउड गेमिंग (बीटा) के साथ खेलने के लिए उपलब्ध होगा होगा। अगला Call of Duty टाइटल, जो 25 अक्टूबर को PC और कंसोल पर आने वाला है, पहले Xbox गेम पास पर पहले दिन उपलब्ध होने की पुष्टि की गई थी।
  • Microsoft में फिर छंटनी, इस विभाग से हुई 2.5 हजार कर्मचारियों की छुट्टी!
    Microsoft ने 650 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने गेमिंग डिवीजन का ढांचा पुनर्स्थापित कर रही है। सिर्फ कॉर्पोरेट और सपोर्ट रोल इस छंटनी से प्रभावित होंगे। इस कदम से कंपनी के गेम स्टूडियो और बिजनेस यूनिट्स को सहारा मिलेगा। Activision Blizzard खरीदने के बाद कंपनी का गेमिंग रिवेन्यु बढ़ा है लेकिन Xbox के अन्य बिजनेस संघर्ष कर रहे हैं।
  • Microsoft और एक्टिविजन ब्लिजार्ड में 68.7 अरब डॉलर की डील, क्‍या बदल जाएगी गेमिंग की दुनिया?
    माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह गेम पब्‍लिशर एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर (लगभग 5,10,990 करोड़ रुपये) में खरीदेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »