Jio ने ग्राहकों के लिए 2025 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें यूजर को 200 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी कुल 500 GB डेटा दे रही है। जियो प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। साथ ही रोजाना 100 SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इस प्लान में True 5G डेटा भी मिलता है।
बात यदि Airtel की करें, तो कंपनी के 84 दिन के डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान की कीमत 598 रुपये है। Jio का 84 दिन वाले डेली 1.5GB डाटा प्लान की कीमत 555 रुपये है। वहीं, Vi कंपनी इस तरह का प्लान 599 रुपये में पेश करती है।
Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों के तीन महीने तक के प्लान 84 दिन तक की वैधता के साथ आते हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये से लेकर 699 रुपये तक जाती है। वहीं BSNL उन्हीं बेनेफिट्स से लैस प्लान को सस्ती कीमत और ज्यादा दिन तक की वैलिडिटी के साथ लाती है।
Vi के दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के प्लान्स की बात की जाए तो Airtel और Jio के ज्यादातर प्लान 56 दिन की वैधता के बाद 84 दिन के होते हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये तक होती है। हालांकि, वीआई के इस प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम की है।
BSNL का यह प्लान 60 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें आपको डेली डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट प्राप्त होते हैं। वहीं, इस प्लान की कीमत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi के मुकाबले बेहद ही किफायती है।