iQOO 15 Ultra का मल्टी-कोर टेस्टिंग में शानदार परफॉर्मेंस, अगले महीने होगा लॉन्च
iQOO 15 Ultra को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 24 GB + 1 TB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है।