Iphone To Android

Iphone To Android - ख़बरें

  • WhatsApp बैकअप खा रहा है स्टोरेज? खत्म होगी टेंशन, ऐप में आएगा Cloud स्पेस फीचर!
    WhatsApp जल्द ही अपना Cloud Backup फीचर पेश कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे Android और iPhone यूजर्स Google Drive और iCloud के अलावा WhatsApp के अपने क्लाउड पर भी चैट बैकअप सेव कर सकेंगे। शुरुआत में 2GB फ्री स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जबकि भविष्य में पेड प्लान्स भी आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैकअप में End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगी, जिससे यूजर्स का डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
    Google Chrome यूजर्स को पासवर्ड सेव करने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार यूजर किसी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में Chrome के Google Password Manager की मदद से सेव किए गए पासवर्ड्स देखे जा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और PC तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पासवर्ड देखने के लिए यूजर को फिंगरप्रिंट, Face ID, PIN या सिस्टम पासवर्ड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। इसके बाद सेव किए गए पासवर्ड्स तक पहुंचा जा सकता है।
  • क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
    आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। कई बार किसी प्रोडक्ट या जगह के बारे में बात करने के बाद उसी से जुड़े Ads सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं। इसकी बड़ी वजह माइक्रोफोन एक्सेस, लोकेशन ट्रैकिंग और पर्सनलाइज्ड विज्ञापन जैसी सेटिंग्स हो सकती हैं। यूजर्स Hey Google और Hey Siri जैसे फीचर्स बंद करके, माइक्रोफोन परमिशन चेक करके और ट्रैकिंग सेटिंग्स बदलकर अपनी प्राइवेसी बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा Android और iPhone दोनों में Ads ट्रैकिंग बंद करने और ऐप परमिशन सीमित करने के विकल्प भी मिलते हैं।
  • यूट्यूब शॉर्ट्स की स्क्रॉलिंग से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, ये तरीका आएगा काम
    यूट्यूब पर एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स शॉर्ट वीडियो फीड टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर सकते हैं, जिससे ऐप इंटरफेस से मेन शॉर्ट वीडियो फीड अपने आप बंद हो जाएगा। यह फीचर यूट्यूब के टाइम मैनेजमेंट टूल में आता है और यह दुनिया भर में रोल आउट हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शॉर्ट वीडियो पूरी तरह से गायब नहीं होंगे और सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड या शेयर हुए लिंक में नजर आ सकते हैं।
  • बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
    आज के समय में Wi-Fi शेयर करना आम बात है, लेकिन पासवर्ड बताना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। ऐसे में कई ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए भी Wi-Fi शेयर कर सकते हैं। QR Code, Nearby Share और iPhone के ऑटो शेयर फीचर की मदद से दूसरे यूजर को सीधे नेटवर्क से कनेक्ट कराया जा सकता है। इसके अलावा राउटर में Guest Network बनाकर भी लिमिटेड एक्सेस दिया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं, बल्कि आपके नेटवर्क की सिक्योरिटी को भी बनाए रखते हैं।
  • Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
    Google ने नया एआई टूल Gemma 4 बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस टूल को उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी और किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल करेंगे तो उनका सारा डाटा उनके फोन के अंदर ही सुरक्षित रहेगा।
  • iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
    WhatsApp पर आईफोन से एंड्रॉयड में चैट को ट्रांसफर किया जा सकता है। WhatsApp का क्रॉस-प्लेटफोर्म माइग्रेशन फीचर यूजर्स को iPhone से Android पर चैट हिस्ट्री, मीडिया फाइल, वॉइस नोट्स, डॉक्यूमेंट, वॉट्सऐप चैनल और कम्युनिटी ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इंस्टेंट मैसेजिंग कंपनी का दावा है कि फोन बदलने के बाद भी जरूरी चैट और शेयर्ड कॉन्टैक्ट सुरक्षित रहते हैं।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।
  • Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर
    Google के एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए Quick Share में Apple Airdrop का सपोर्ट जुड़ने जा रहा है। अब एंड्रॉयड और iPhone के बीच फाइल शेयर करना बहुत आसान हो जाएगा। बता दें कि Airdrop के माध्यम से दो Apple डिवाइसेज के बीच चुटकी में फाइल शेयर हो जाती है। वहीं, Google के एंड्रॉयड के पास Quick Share फीचर है जो ऐसे ही काम करता है। लेकिन अब एंड्रॉयड से iPhone के बीच फाइल शेयर भी आसानी से हो सकेगी।
  • घर में बेकार पड़ा है पुराना फोन? चंद स्टेप्स में उसे बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, देखें फुल गाइड
    अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है, तो उसे आप सिक्योरिटी कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सही ऐप्स और बेसिक सेटअप की मदद से Android या iPhone दोनों को निगरानी के लिए बदला जा सकता है। इस तरीके में लाइव वीडियो फीड, मोशन डिटेक्शन और अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे घर या ऑफिस की सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है। इंटरनेट कनेक्शन और चार्जिंग की व्यवस्था के साथ यह तरीका काफी किफायती साबित होता है। महंगे CCTV सिस्टम की बजाय पुराने फोन को सिक्योरिटी टूल बनाना एक स्मार्ट ऑप्शन है।
  • पुराने SIM को eSIM में बदलें चुटकी में: Airtel, Jio, Vi हो या BSNL - सभी के लिए है ये गाइड
    अगर आपने हाल-फिलहाल नया प्रीमियम स्मार्टफोन लिया है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि अब आप अपने फिजिकल SIM की जगह eSIM (embedded SIM) चुन सकते हैं। हालांकि, बता दें कि प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी eSIM की सुविधा सभी मॉडल्स में नहीं होती है। eSIM, यानी वो कार्ड जो फिजिकल फॉर्म में डिवाइस के अंदर नहीं डाला जाता, बल्कि ये आपके डिवाइस के अंदर डिजिटल तरीके से एक्टिव होता है। यह बदलाव सिर्फ भविष्य की सुविधा नहीं बल्कि आज की जरूरत भी बन चुका है। अब इसके एक्टिवेशन के लिए ज्यादा मशक्क्त भी नहीं करनी पड़ती है। इस गाइड में हम बताएंगे कि भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के SIM को आप eSIM में कैसे बदल सकते हैं।
  • आपका फोन ही बन जाएगा TV का रिमोट, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो
    आप Google TV ऐप के जरिए Android स्मार्टफोन और iPhone दोनों को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि टीवी का रिमोट नहीं मिलता है और उसे खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि टीवी देखने का समय ही नहीं बचता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या होता रहता है तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
  • iPhone न खरीदें ऐसे यूजर्स! ये रहे 3 बड़े कारण
    Apple के iPhones दुनियाभर में पॉपुलर हैं। आईफोन की प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, और एपल का ईकोसिस्टम इन डिवाइसेज को लुभावना बनाता है। लेकिन आईफोन सभी यूजर्स के लिए नहीं हैं। कस्टमाइजेशन चाहने वाले यूजर्स यहां निराश हो सकते हैं। आईफोन केवल प्रीमियम बजट में आते हैं। यहां लो-बजट ऑप्शन नहीं है। आईफोन में यूजर को ओपन ईकोसिस्टम नहीं मिल पाता है।
  • Android से iPhone में अब चुटकी में करें डेटा ट्रांसफर! सबसे बेस्ट तरीका
    पुराने एंड्रॉयड फोन से नए आईफोन में डेटा ट्रांसफर करना अब बहुत आसान है। आप Move to iOS ऐप के माध्यम से इसे मिनटों में कर सकते हैं। ध्यान दें कि वही ऐप्स आप ट्रांसफर कर पाएंगे जो गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर, दोनों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा म्यूजिक, बुक्स और PDF आदि फाइल्स ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इनके लिए आपको मैन्युअली iTunes आदि का सहारा लेना होगा।
  • Android डिवाइस के लिए लॉन्च हुआ Google Gemini ऐप, iOS यूजर्स को ऐसे मिलेगा फायदा
    Gemini टॉगल iOS 16 और नए वर्जन पर चलने वाले iPhones के लिए उपलब्ध है। क्योंकि एआई सर्विस केवल अंग्रेजी, जापानी और कोरियाई में उपलब्ध है, यह केवल इन भाषाओं का उपयोग करने के लिए सेट किए गए स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। 

Iphone To Android - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »