पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
स्मार्टफोन खरीदते समय अब सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि फोन की वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी देखना जरूरी है। खासकर बारिश के मौसम में IP68 या IP69 रेटिंग वाला फोन ज्यादा उपयोगी हो सकता है। बाजार में Moto G96 5G, Samsung Galaxy A37 5G, OPPO Reno16c 5G, Nothing Phone 3 और realme GT 7 जैसे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें मजबूत IP रेटिंग मिलती है। इन फोन में बेहतर डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां जानें इनकी कीमत और खास स्पेसिफिकेशंस।