Infinix ने नया टैबलेट Infinix XPAD 30E मार्केट में लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने विशेष AI लर्निंग टूल जोड़े हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करेंगे। किफायती दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स देने की कोशिश की है। टैबलेट 11 इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट के लिए TUV सर्टिफिकेशन भी मिलता है। MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है
इनफिनिक्स ने भारत में अपना पहला टैबलेट Infinix XPad LTE लॉन्च कर दिया है। यह मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, 11 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 8जीबी तक रैम, 7 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियों से पैक है। इसमें 256 जीबी तक स्टोरेज दिया गया है। 4 स्टीरियो स्पीकर हैं और WIDVINE L1+ सपोर्ट है। मीडियाटेक का G99 प्रोसेसर इसमें है और यह 4G सिम को भी सपोर्ट करता है। दाम 4GB + 128GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये है।