चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं जियोनी एम7 पावर की। दरअसल, Gionee M7 Power को चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।
जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इसी महीने टीज़र जारी कर जानकारी दी थी कि फोन को जल्द भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। और अब जियोनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।
इसी महीने हमने ख़बर दी थी कि जियोनी एम7 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। और अब हमें लॉन्च की तारीख़ का पता चल चुका है। जियोनी ने ऐलान कर दिया है कि कंपनी 25 सितंबर को चीन में अपना ए7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
हाल ही में जियोनी एम7 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया था। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि 28 सितंबर को बैंकॉक में होने वाले एक इवेंट में जियोनी एम7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
अब फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन चलन में हैं। सच कहें तो इस खास किस्म के डिस्प्ले को लेकर एक रेस लगी है। ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भी जल्द ही इस रेस में शामिल हो जाएगी। कंपनी अपनी दावेदारी Gionee M7 के ज़रिए पेश करेगी।