Gaming Monitor Launch

Gaming Monitor Launch - ख़बरें

  • Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
    Phillips ने नया गेमिंग मॉनिटर मार्केट में लॉन्च किया है। नया Phillips Evnia 27M4N8500V गेमिंग मॉनिटर कंपनी का अफॉर्डेबल मॉनिटर है जिसमें QD-OLED डिस्प्ले मिलता है। यह गेमिंग मॉनिटर 360Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिहाज से इसमें जबरदस्त लो-लेटेंसी दी गई है। यह 0.03 ms रेस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। इतना ही नहीं, इसके अंदर कंपनी ने ऐसा फीचर दिया है जो आदमी की मौजूदगी का पता लगा सकता है।
  • Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
    Samsung ने COMPUTEX 2026 में अपनी नई OLED और QD-OLED डिस्प्ले लाइनअप पेश की है। कंपनी ने कुल 16 नए गेमिंग-फोकस्ड डिस्प्ले प्रदर्शित किए हैं, जिनमें 8.8 इंच OLED पैनल से लेकर 49 इंच QD-OLED मॉनिटर तक शामिल हैं। इवेंट की सबसे बड़ी खासियत दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर रहा। इसके अलावा Ultra Slim OLED पैनल और नई Penta Tandem QD-OLED टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया गया। कंपनी का दावा है कि नई तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, दक्षता और गेमिंग एक्सपीरिएंस देने में सक्षम है।
  • 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
    Samsung ने 2026 Odyssey गेमिंग मॉनिटर सीरीज और ViewFinity S8 मॉनिटर्स को ग्लोबली पेश किया है। नई लाइनअप में Odyssey G8, Odyssey OLED G7 और ViewFinity S8 मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इस बार 6K डिस्प्ले, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, QD-OLED पैनल और Thunderbolt 5 जैसे फीचर्स पर फोकस किया है। Odyssey G8 G80HS मॉडल 6K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि OLED G8 मॉडल 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ViewFinity S8 मॉनिटर्स को खासतौर पर प्रोफेशनल और प्रोडक्टिविटी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल ये मॉनिटर्स दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
    BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक मॉनिटर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AMD FreeSync Premium Pro, AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी और 99% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 और 90W Power Delivery वाला USB-C पोर्ट भी दिया गया है। BenQ MOBIUZ EX321UZ की भारत में कीमत 1,28,998 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »