अगर आप बिना खर्च किए Netflix सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो भारत में Jio, Airtel और Vodafone Idea अपन कुछ प्रीपेड प्लान के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में प्रदान करती हैं। Jio के 1299 रुपये वाले प्लान और 1799 रुपये वाले प्लान में यह लाभ मिलता है। वहीं Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान, 1729 रुपये वाले प्लान और 598 रुपये वाले प्लान में ओटीटी का लाभ दिया जाता है। जबकि Vodafone Idea के 1198 रुपये वाले प्लान और 1599 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स मिलता है।
Airtel अपने यूजर्स के लिए लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ नया प्लान पेश करती है। 84 दिनों तक इसमें 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Netflix सब्सक्रिप्शन, Free HelloTunes, डेली 100SMS फ्री जैसे बेनिफिट मिलते हैं। स्पैम कॉल्स और मैसेज अलर्ट सुविधा भी कंपनी दे रही है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 1798 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Airtel New Prepaid Recharge Plans : एयरटेल के पास ऐसे 2 नए रिचार्ज प्लान हैं, जिन पर ग्राहकों को Netflix और Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन पेश किया जा रहा है।