Mercedes को अगले कुछ वर्षों में केवल EV का प्रोडक्शन करने की उम्मीद
मर्सिडीज अपने EQE मॉडल का प्रोडक्शन इस वर्ष के अंत में जर्मनी के ब्रेमेन प्लांट में शुरू करेगी। यह ई-क्लास का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। इसकी अधिकतम रेंज 660 किलोमीटर की है। इससे पिछले वर्ष IAA मोबिलिटी शो में पेश किया गया था। मर्सिडीज को इससे EV यूनिट की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है