'25 साल बाद लौटी Tata की Sierra कार, इमोशन के साथ अब और ज्यादा प्रीमियम'
नई सिएरा को पेट्रोल के दो और डीजल के एक इंजन में लाया गया गया है। Sierra का शुरुआती प्राइस 11.49 लाख रुपये का है। यह टाटा के नए Tidal 2.0 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जो 5G और Snapdragon के साथ आता है। इसमें ADAS L2, इंफोटेनमेंट, क्लस्टर और व्हीकल सेटिंग्स सभी प्रमुख फंक्शंस सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होते हैं।