Samsung Galaxy S26 5G पर अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Galaxy S26 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 71,045 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो येस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,045 रुपये हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,17,964 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,14,464 पये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 60,300 रुपये तक अतिरिक्त बचत हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,07,590 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,03,590 रुपये हो जाएगी