दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
चीन ने 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड के ट्रायल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। MIIT के मुताबिक यह स्पेक्ट्रम शुरुआती रिसर्च और टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल्स IMT-2030 (6G) Promotion Group के तहत होंगे, जो चीन में 6G डेवलपमेंट को कोऑर्डिनेट करता है। सरकार का कहना है कि इससे नई ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क आर्किटेक्चर और भविष्य के कम्युनिकेशन सिस्टम्स की टेस्टिंग में मदद मिलेगी। यह पहल 6G स्टैंडर्डाइजेशन और इंडस्ट्रियल तैयारी को भी सपोर्ट करेगी।