केबल के जंजाल से छुटकारा! Portronics का नया छोटू बॉक्स एक साथ चार्ज करेगा 4 डिवाइस, जानें कीमत
Portronics ने भारत में Adapto 100D नाम से नया 100W डेस्कटॉप चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर मॉडर्न वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और एक ही यूनिट से कई डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देता है। Adapto 100D में तीन Type-C PD और दो USB-A पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्मार्ट LCD डिस्प्ले, GaN टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।