आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में सुपर सिक्स का आज आखिरी मुकाबला होने जा रहा है। मैच पर दुनियाभर की नजरें गड़ी हुई हैं क्योंकि यह मैच आम मैच नहीं है। यह मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच है। 1 फरवरी को India U19 vs Pakistan U19 मैच होने जा रहा है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच होने जा रहा है। भारत ने पहले मैच को अपनी झोली में डाल लिया था। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया था। सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ टीम इंडिया का मनोबल मजबूत बना हुआ है।आज का मैच महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच यह टी-20 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई, में होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगा, जबकि टॉस इससे कुछ पहले किया जाएगा। सुपर 4 मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर होगा। इस T-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग OTT ऐप Sony LIV पर की जाएगी। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लीग मैच में पाकिस्तान को हराया था।
IPL 2025 टूर्नामेंट में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आज 50वां मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन संभाल रहे हैं। MI को हार्दिक पांड्या लीड करेंगे। मैच जयपुर में होगा। राजस्थान रॉयल्स आज जीत के साथ प्लेऑफ बने रहने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएगी। मुंबई इंडियंस के लिए टॉप पोजीशन पर आने का मौका होगा।
IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की भिडंत होने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को रियान पराग (Riyan Parag) लीड करेंगे। मैच बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। RCB की टीम मौजूदा सीजन में 8 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है।
IPL 2025 में आज GT (गुजरात टाइटंस) vs RR (राजस्थान रॉयल्स) का मुकाबला है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन संभाल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स शुरूआती 2 मैच हार गई थी लेकिन टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है। गुजरात टाइटंस ने अपने 4 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।
IPL 2025 में आज टूर्नामेंट का 16वां मैच खेला जाएगा जो लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत करेंगे। लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान में पांच बार की विजेता रही मुंबई की टीम से भिड़ेगी। आईपीएल में LSG का पलड़ा MI पर अभी तक भारी ही रहा है।
IND vs AUS दूसरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट मैच एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार 6 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। यह मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।