IND vs SL Live : भारत-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच आज यहां देखें फ्री!

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा वनडे खेला जाना है।

IND vs SL Live : भारत-श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच आज यहां देखें फ्री!

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच SonyLiv पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • मैच कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
  • पहला मैच 230 रन के टारगेट पर टाई हो गया था।
  • भारत-श्रीलंका के दूसरे वनडे में भी पिच का रोल काफी अहम होने वाला है।
विज्ञापन
IND vs SL Live: भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज दूसरा वनडे खेला जाना है। पहला मैच टाई हो गया था। दूसरे मैच के लिए अब फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दोनों ही टीमें इस मैच के माध्यम से सीरीज में लीड लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। मैच कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका की टीम की कमान चैरिथ असलांका संभाल रहे हैं। पहला मैच 230 रन के टारगेट पर टाई हो गया था। पहले मैच में श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते नजर आ रहे थे। 

भारत-श्रीलंका के दूसरे वनडे में भी पिच का रोल काफी अहम होने वाला है। ऐसे में देखना होगा कि आज कौन सी टीम इस पिच का अच्छे तरीके से फायदा उठाने में कामयाब होती है। सीरीज के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs SL Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज रविवार, 4 अगस्त को खेला जाएगा। 
 

IND vs SL Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा।
 

IND vs SL Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। 
 

IND vs SL Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वनडे सीरीज के मैचों को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। 
 

IND vs SL Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच SonyLiv पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »