• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs AUS Live: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

IND vs AUS Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

IND vs AUS Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: X/BCCI

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में आज भारत मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा

ख़ास बातें
  • मैच के लिए टॉस 1.00 बजे होगा।
  • सीरीज के मैचों को आप Sports 18 पर देख पाएंगे।
  • वनडे मैच JioCinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
IND vs AUS 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद आज टीम इंडिया के पास एक सुनहरा मौका है, सीरीज पर आज ही कब्जा करने का। सीरीज का दूसरा मैच आज, 24 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के लिए यह सीरीज काफी मायने रखती है। दोनों ही टीमें इसमें जीतने के लिए संघर्ष कर रही हैं जहां भारत को एक मैच की बढ़त हासिल हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत रैंकिंग में टॉप प्लेस पर आ गया है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में आज भारत जहां मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बने रहने के लिए लड़ाई लड़ेगी। एक तरफ जहां क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच का दिन है, क्योंकि सीरीज स्वाइप की उम्मीद फैंस लगा रहे होंगे, वहीं दूसरी तरफ मैच का मजा बारिश के कारण किरकिरा होने की संभावना भी आज बनी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह इस मैच में शामिल नहींं होेंगे, जैसा कि BCCI ने अपडेट दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार खेलने वाले हैं। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही इस सीरीज के मैचों को आप अपनी सुविधानुसार टीवी पर लाइव देख सकते हैं, या फिर इंटरनेट के माध्यम से बिल्कुल फ्री में मैच देखने का तरीका भी हम आपको बता रहे हैं। ध्यान दें कि इस सीरीज के मैचों का प्रसारण Disney Plus Hotstar लाइव नहीं देखा जा सकेगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म बदल गया है। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 
 

IND vs AUS Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज, 24 सितंबर को खेला जाएगा। 
 

IND vs AUS Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज, 22 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs AUS Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.00 बजे होगा। 
 

IND vs AUS Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका प्रसारण नहीं होगा। सीरीज के लिए टीवी चैनल प्लेटफॉर्म बदल गया है। इसी सीरीज के मैचों को आप Sports 18 पर देख पाएंगे। नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18 1 SD और स्पोर्ट्स 18 1HD पर इनको देखा जा सकेगा। 
 

IND vs AUS Live मैच फ्री में कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच JioCinema पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप पर यूजर अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलायलम भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का मजा ले सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »