Creator

Creator - ख़बरें

  • चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
    Bilibili चीन का वीडियो और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत Anime, Comics और Games यानी ACG कंटेंट से हुई थी। अब प्लेटफॉर्म पर Creator Videos, User Generated Content, Short Dramas और दूसरे तरह के वीडियो भी मिलते हैं। अगस्त 2026 में Bilibili ने अपने International App को ग्लोबली लॉन्च किया है, हालांकि भारत अभी इसकी आधिकारिक International availability list में शामिल नहीं है। भारत में Bilibili के उपलब्ध न होने को सीधे सरकारी बैन से जोड़ना सही नहीं है। ऐप की Safety की बात करें तो Google Play पर कंपनी की Data Collection और Security से जुड़ी जानकारी दी गई है। जानें Bilibili से जुड़ी पूरी जानकारी।
  • YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
    चीन का वीडियो प्लेटफॉर्म Bilibili अब ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच RT की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Bilibili के Creator Program में 1,000 Views पर करीब 0.70 डॉलर यानी लगभग 66 रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, Bilibili ने इस रकम को सभी Creators के लिए तय भुगतान दर के तौर पर आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Creator Program के लिए 100 Subscribers और 2,000 Valid Public Views जैसी शर्तें हैं। कंपनी ने International App भी ग्लोबली लॉन्च किया है और अब चीन से बाहर Creators और Users को जोड़ने पर फोकस कर रही है।
  • क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है
    Roomba बनाने वाली कंपनी iRobot के को-फाउंडर Colin Angle ने अपनी नई कंपनी Familiar Machines & Magic के जरिए एक AI-पावर्ड रोबोटिक कंपेनियन पेश किया है। यह चार पैरों वाला रोबोट कुत्ते और भालू के मिश्रण जैसा दिखता है और इसका मकसद इंसानों के साथ emotional connection बनाना है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI, टच-सेंसिटिव कोट और पेट के समान आवाजों जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह इंटरनेट के बिना भी काम कर सकता है और ऑडियो-वीडियो डेटा ऑनलाइन स्ट्रीम नहीं करता। फिलहाल इसे अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।
  • कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया कैमरा! DJI Osmo Pocket 4 3-एक्सिस गिम्बल और 4K 240fps सपोर्ट के साथ लॉन्च
    DJI ने Osmo Pocket 4 कैमरा लॉन्च किया है, जो 1-इंच CMOS सेंसर और 4K 240fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ActiveTrack 7.0, तीन-एक्सिस गिम्बल और 107GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा 14 स्टॉप्स डायनामिक रेंज और 10-बिट D-Log प्रोफाइल सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें जेस्चर कंट्रोल, Quick Shots और स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। बैटरी 240 मिनट रिकॉर्डिंग और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। यह डिवाइस जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Facebook पर हर महीने होगी 2.7 लाख की कमाई, Meta ने लॉन्च किया Creator Fast Track, जानें कैसे
    Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के लिए क्रिएटर फास्ट ट्रैक नाम का नया प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह व्यूअर्स जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। रील्स की रीच बढ़ाकर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है। कंटेंट शेयर करने पर तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट मिलती है। इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $1,000 कमा सकते हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $3,000 कमा सकते हैं।
  • अंग्रेजी समझ नहीं आती? YouTube अब हिंदी, तमिल, बंगाली सहित 27 भाषाओं में खुद करेगा वीडियो ट्रांसलेट
    YouTube ने अपने auto dubbing फीचर को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इसके साथ भाषा सपोर्ट को बढ़ाकर 27 भाषाओं तक कर दिया है, जिससे अलग अलग भाषाओं के कंटेंट को समझना आसान हो गया है। YouTube के मुताबिक दिसंबर 2025 में रोजाना करीब 60 लाख लोगों ने auto dubbed वीडियो कंटेंट देखा। प्लेटफॉर्म ने expressive speech और यूजर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे डब किया गया ऑडियो ज्यादा नेचुरल लगे और यूजर्स अपनी भाषा पसंद खुद तय कर सकें।
  • YouTube की नई मोनिटाइजेशन पॉलिसी आज से हो रही लागू, AI कंटेंट, रिपीट कंटेंट से लेकर क्या होंगे नए बदलाव
    YouTube ने आज यानी कि 15 जुलाई से अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव कर दिया है। यूट्यूब का कहना है कि वह अपने अपडेट किए गए मोनेटाइजेशन गाइडलाइंस के तहत ऑरिजनल कंटेंट और ज्यादा मेहनत के साथ तैयार किए गए कंटेंट पर फोकस करेगा। जो क्रिएटर्स रिपीट कंटेंट या बार-बार एक ही कंटेंट को तैयार करते हैं तो उन पर इसका भारी असर होगा। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
  • बस 10 साल ही चल पाया YouTube का यह पॉपुलर फीचर, क्या आप पर भी पड़ेगा असर? यहां जानें
    YouTube जल्द ही अपना 2015 में लॉन्च हुआ Trending सेक्शन बंद करने जा रहा है। यह बदलाव आने वाले कुछ हफ्तों में होगा और इसके बाद “Trending Now” लिस्ट को हटाकर यूजर्स को YouTube Charts और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स की तरफ रीडायरेक्ट किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म को बढ़ते माइक्रो-ट्रेंड्स और शॉर्ट्स जैसे नए डिस्कवरी टूल्स के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। YouTube के अनुसार, Trending पेज पर यूजर विजिट्स पिछले पांच सालों में कम हो गई हैं, खासकर TikTok और Shorts की वजह से।
  • AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका
    अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने हाल ही में कुछ ऐसे वायरल पोस्ट जरूर देखे होंगे जहां लोग अपने डॉग या कैट को इंसानी अवतार में दिखा रहे हैं। कुत्ता बिजनेस सूट में दिख रहा है, बिल्ली पोज दे रही है जैसे किसी म्यूजिक वीडियो की स्टार हो, और ये सब हो रहा है AI की मदद से। ये नया ट्रेंड है, AI Pet to Human Transformation और ये इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग अपने पेट्स की फोटो को AI टूल्स के जरिए इस तरह प्रोसेस कर रहे हैं कि वो इंसान के रूप में कैसे दिखते, ये सामने आ जाता है।
  • Sennheiser Profile Wireless First Impression : कंटेंट क्र‍िएटर्स के कितने काम आएंगे ये माइक्रोफोन?
    सैनहाइजर ने अपना नया वायरलैस माइक्रोफोन- सैनहाइजर प्रोफाइल वायरलैस (Sennheiser Profile Wireless) लॉन्‍च किया है। मैं और मेरी टीम कुछ हफ्तों से इसे इस्‍तेमाल कर रहे हैं। कैसा है यह माइक्रोफोन? कंटेंट क्र‍िएटर्स के लिए कितने काम का है? आइए जानते हैं फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में।
  • YouTube ने पेश किया ऑटो डबिंग फीचर, अब किसी भी भाषा में देख पाएंगे वीडियो
    YouTube ने अपना ऑटो डबिंग फीचर यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। अगर आपकी वीडियो अंग्रेजी में है तो ऑटो डबिंग इसे हिंदी, इंडोनेशियाई, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगाली, जापानी और स्पेनिश में डब कर सकती है। इसके अलावा अगर वीडियो इनमें से किसी भी भाषा में है, तो उसे अंग्रेजी में डब किया जा सकता है। अगर आप यह चेक करना है कि किसी वीडियो में ऑटो-डब ऑडियो ट्रैक हैं तो उसके लिए ऑटो-डब लेबल देख सकते हैं।
  • Instagram Latest Feature: अब स्टोरी पर दिखाई देंगे सबके कमेंट, फीचर को बंद करने का भी है ऑप्शन
    Instagram ने Stories के लिए एक नया कमेंट फीचर जारी किया जा रहा है, जिसमें यूजर्स द्वारा किसी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किए गए कमेंट को अन्य यूजर्स देख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को यह चुनने का मौका भी दिया जा रहा है कि वे अपनी स्टोरीज पर कमेंट्स को पब्लिक करना चाहते हैं या नहीं। फीचर को Instagram Creator Lab के तहत पेश किया गया है।
  • Instagram क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ 'Creator Lab', दिग्गज लोग सिखाएंगे पॉपुलर होने के पैंतरे!
    Instagram के अनुसार, 2019 में लॉन्च किए गए कंपनी के बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम प्रोग्राम के आधार पर Instagram Creator Lab भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसोर्सेज पेश करेगी।
  • कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार देगी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, ऐसे कर सकते हैं अप्‍लाई, जानें डिटेल
    National Creators Award : यह अवॉर्ड 20 अलग-अलग कैटिगरी में दिया जाएगा। नॉमिनेशन के लिए आखिरी तारीख 21 फरवरी है।
  • Koo App ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया ‘प्रीमियम’, सब्सक्रिप्शन से कर सकेंगे कमाई
    Koo App : यह एक सब्‍सक्र‍िप्‍शन फीचर है, जो क्र‍िएटर्स को अपने प्रशंसकों से जुड़ने और कंटेंट को मॉनेटाइज करने का मौका देता है।

Creator - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »