Cjp Protest Delhi

Cjp Protest Delhi - ख़बरें

  • CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच AI आधारित Facial Recognition System चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसके बाद Aadhaar डेटाबेस को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, वीडियो में कहीं भी Aadhaar का जिक्र नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम CCTV फुटेज का विश्लेषण कर चेहरों का मिलान पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड वाले डेटाबेस से करता है, ताकि संदिग्ध या वांछित लोगों की पहचान की जा सके।
  • CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
    दिल्ली में हालिया घटनाओं के बाद Bluetooth Messaging Apps एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट बंद होने के दौरान ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल किया था। ये ऐप्स Bluetooth Low Energy (BLE) और Mesh Network तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा, Wi-Fi या सेल्युलर नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं। Bitchat, Bridgefy और Briar जैसे ऐप्स इसी तरह की तकनीक का उपयोग करते हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी विशेष ऐप के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
  • CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
    'Chalo Sansad' मार्च के बीच Cockroach Janta Party (CJP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि संसद मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू है। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल, इंटरनेट बंद होने के दावों पर दिल्ली पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »