boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
boAt ने भारतीय बाजार में Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच 8mm स्लिम मेटल डिजाइन के साथ आती है और इसमें 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Always On Display और 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth कॉलिंग फीचर मिलता है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और Female Wellness Tracking जैसे फीचर्स दिए गए हैं। boAt Chrome Iris की कीमत 3499 रुपये से शुरू होती है।