Artificial Intelligence Impact

Artificial Intelligence Impact - ख़बरें

  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
    नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया। यह आयोजन AI Impact Summit 2026 का हिस्सा है और इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw और MeitY सचिव S. Krishnan ने बताया कि समिट में AI के फायदों और संभावित जोखिमों पर चर्चा होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा इवेंट और 840 से अधिक प्रदर्शक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। समिट की थीम ‘People, Planet and Progress’ है।
  • इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
    AI के बढ़ते असर के बीच Florida के डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने दावा किया है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहे हैं। उन्होंने “The Council” नाम से करीब 15 AI एजेंट्स का सिस्टम तैयार किया है, जो HR, लीगल, सप्लाई चेन और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम संभालता है। Sneed के मुताबिक इससे हर हफ्ते लगभग 20 घंटे की बचत होती है और लागत भी कम होती है। हालांकि उन्होंने माना कि अंतिम कानूनी और रणनीतिक फैसलों के लिए अभी भी मानव विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है।
  • India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
    India AI Impact Summit 2026 भारत में 16 फरवरी से नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक ग्लोबल समिट का चौथा एडिशन है, जिसका पहला एडिशन यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।  उसके बाद यह सियोल और पेरिस में भी यह आयोजित हो चुका है। यह पहली बार है जब एआई समिट का आयोजन ग्लोबल साउथ में हो रहा है।
  • 2030 तक AI होगा इंसानों से ज्यादा स्मार्ट! मानवता के लिए खतरा- स्टडी
    आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। रिसर्च में कहा गया है कि यह 2030 तक हमारे बीच काम कर रहा होगा। यह इंसानों से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुका होगा और यह मानवता को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। Google DeepMind की ओर से यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। इससे गंभीर नुकसान का संभावित खतरा पैदा हो सकता है।
  • साल 2030 से पहले परमाणु युद्ध जैसी तबाही ला सकता है ‘AI’, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी, जानें क्‍या कहा
    AI : दुनिया भर में AI के एक तिहाई से ज्‍यादा रिसर्चर्स का कहना है कि आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस सिस्‍टम द्वारा लिए गए ‘गलत’ फैसलों की वजह से इस सदी में ‘परमाणु युद्ध’ जैसी तबाही हो सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »