iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?

Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है।

iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Apple/Google/Samsung

iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Apple ने भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है। iPhone 18 Pro में A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट आता है। आइए iPhone 18 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra

कीमत और स्टोरेज


iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है।  वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,30,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,50,999 है।

डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

iPhone 18 Pro में A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iPhone 18 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 27 के साथ आता है। Google Pixel 11 Pro XL एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

iPhone 18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 11 Pro XL में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के रियर में f/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 

फ्रंट कैमरा

iPhone 18 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 11 Pro XL में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।

डाइमेंशन

iPhone 18 Pro की लंबाई 150.0 मिमी, चौड़ाई 71.9 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 211 ग्राम है। Google Pixel 11 Pro XL की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 226 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 214 ग्राम है। 

कनेक्टिविटी

iPhone 18 Pro में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाईफाई 7, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Google Pixel 11 Pro XL में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, UWB, NavIC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Samsung Galaxy S26 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस जैसे सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम और यूएसबी टाइप सी सपोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »