Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Amazfit ने न्यूयॉर्क में Amazfit Balance 3 और Amazfit Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। Amazfit Balance 3 (स्टेनलेस स्टील) की कीमत USD 369.99 (लगभग 35,445 रुपये) है। यह वॉच जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं Amazfit Balance 3 (टाइटेनियम) की कीमत USD 449.99 (लगभग 43,100 रुपये) है जो कि जल्द ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा Amazfit Balance Ultra की कीमत USD 599.99 (लगभग 57,470 रुपये) है जो कि जून से उपलब्ध होगी।