Alibaba Ai

Alibaba Ai - ख़बरें

  • चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
    Claude Code में स्पाइवेयर छिपा है, जिससे सर्विलांस और डेटा सिक्योरिटी को लेकर डर पैदा हुआ। अब Alibaba के इस टूल को ब्लैकलिस्ट करने के बाद इसमें और हवा लगी है। पोस्ट के अनुसार, 2 अप्रैल, 2026 को जारी हुए वर्जन 2.1.91 के बाद से Claude Code यह चेक करता है कि क्या आपने प्रॉक्सी इनेबल किया है और अगर ऐसा है तो यह सिस्टम प्रॉम्प्ट में बदलाव करके चुपके से यह जानकारी भेजता है।
  • अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
    अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) ने चीनी टेक कंपनी अलीबाबा (Alibaba) पर आरोप लगाया कि उसने एक बड़ा और सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर Claude AI मॉडल की सबसे स्मार्ट कैपेसिटी को कॉपी किया है। Anthropic ने अमेरिकी सीनेट बैंकिंग कमेटी को एक औपचारिक चेतावनी पत्र भेजकर इस पूरे मामले की जानकारी दी। एन्थ्रोपिक ने दावा किया है कि अलीबाबा और उसकी इंटरनल AI लैब से जुड़े लोगों ने 22 अप्रैल से लेकर 5 जून के बीच कुछ ही हफ्तों में लगभग 25 हजार फेक अकाउंट बनाए।
  • 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
    India AI Mission के तहत चुनी गई स्टार्टअप Avataar AI ने Varya नाम का नया Video Generation AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल भारतीय संस्कृति, त्योहारों, खानपान और स्थानीय संदर्भ को बेहतर तरीके से समझने के लिए ट्रेन किया गया है। Varya, Alibaba के Wan 2.2 मॉडल पर आधारित है, लेकिन इसे Model Distillation तकनीक की मदद से तेज और किफायती बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 10 गुना तक तेजी से वीडियो बना सकता है। Avataar AI भविष्य में इसे AI Kosh के जरिए ओपन-वेट मॉडल के रूप में उपलब्ध कराने की योजना भी बना रही है।
  • आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
    चीन की टेक स्टार्टअप Meng Xiaoyi ने AI आधारित Pet Collar पेश किया है, जो पालतू जानवरों की आवाज, मूवमेंट और व्यवहार को रियल टाइम में एनालाइज करने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 95 प्रतिशत तक सटीकता के साथ जानवरों की भावनाओं और वोकल पैटर्न को समझ सकता है। यह डिवाइस Alibaba Cloud के Qwen Large Language Model पर आधारित है और कई सालों के Animal Voiceprint डेटा पर ट्रेन किया गया है। हालांकि कंपनी के दावों को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि अभी तक कोई स्वतंत्र Peer-Reviewed स्टडी सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • Alibaba ने नया AI मॉडल किया लॉन्च, DeepSeek, ChatGPT और Llama को देगा टक्कर
    Alibaba का नया AI मॉडल Qwen2.5 Max वर्जन पेश हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह DeepSeek के AI, OpenAI के GPT-4o और Meta के Llama से बेहतर काम करता है। चीनी टेक कंपनी के क्लाउड डिवीजन ने OpenAI और Meta के एडवांस ओपन-सोर्स एआई मॉडल का जिक्र करते हुए एक स्टेटमेंट में दावा किया कि Qwen 2.5-Max ने GPT-4o, DeepSeek-V3 और Llama-3.1-405B में लगभग बेहतर परफॉर्मेंस किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »