AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
OpenAI के CEO Sam Altman ने भारत में एक इवेंट के दौरान कहा कि एडवांस AI मॉडल को ट्रेन करने में लगने वाली ऊर्जा को इंसान को शिक्षित करने में लगने वाले दशकों के संसाधनों के संदर्भ में देखना चाहिए। उन्होंने क्लीन एनर्जी पर ध्यान देने की बात कही। इस बयान पर Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी की तुलना इंसान से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने Big Tech कंपनियों को East India Company जैसा बताते हुए टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।