Ai Features In Smartphone

Ai Features In Smartphone - ख़बरें

  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले HD+ डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 50MP रियर कैमरा, 5G सपोर्ट और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • चीन ने फिर किया कमाल! दुनिया का पहला फोन जो खुद से ही सब कर लेगा! Nubia M153 लॉन्च, जानें इसकी खासियत
    चीन में सबसे एडवांस्ड AI फोन Nubia M153 को लॉन्च किया गया है। यह फोन ZTE और ByteDance ने मिलकर तैयार किया है। यह आपके एजेंट की तरह काम करता है जो आपके ऐप खोलकर देता है, पेमेंट कर देता है, होटल बुकिंग कर देता है और आपके आसपास मौजूद अन्य रोबोट्स से बात भी कर सकता है।
  • Samsung का Galaxy AI अब हिंदी में भी कर पाएंगे इस्‍तेमाल, 16 भाषाएं शामिल
    Galaxy AI in Hindi : गैलेक्सी AI में अब 16 भाषाएं शामिल हो गई हैं, जिनमें हिंदी भी शामिल है।

Ai Features In Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »