Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग

स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है।

Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग

Photo Credit: Philips

Philips S7221 अपकमिंग फोन में 64MP का AI कैमरा मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • Philips S7221 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।
  • फिलिप्स फोन 5700mAh की बैटरी से लैस होगा।
विज्ञापन

Philips कंपनी भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। फोन का नाम Philips S7221 रखा गया है। फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने रिवील कर दिए हैं। Amazon पर फोन को पोस्टर के साथ टीज किया गया है जिसमें इसका डिजाइन भी पता चलता है। Philips S7221 अपकमिंग फोन में 64MP का AI कैमरा मिलने वाला है। यह फोन 8GB रैम से लैस होगा जिसके साथ में 256GB तक स्टोरेज होगी। 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसमें सपोर्टेड रहने वाला है। इसी के साथ कंपनी ने इसमें 5G कनेक्टिविटी और IP64 रेटिंग भी दी है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग Philips S7221 फोन के बारे में अन्य खास बातें। 

Philips S7221 Launch in India

Philips S7221 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। आमतौर पर Philips को होम अप्लायंसेज, ग्रूमिंग प्रोडक्टस बनाने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन Philips S7221 फोन को टीज कर कंपनी ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। फोन को आकर्षक फीचर्स के साथ Amazon पर टीज किया गया है। माइक्रोसाइट पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा न करके कंपनी ने इसके फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। 

Philips S7221 Specifications, Features

Philips S7221 कंपनी का नया फोन होगा जिसमें आकर्षक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी ने फोन के पोस्टर में इसका डिजाइन भी टीज कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का HD रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। सेंटर में पंचहोल कटआउट मिलेगा जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में फ्लैट साइड फ्रेम होंगे।

रियर में आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो कैमरा मौजूद हैं। कैमरा सेंसर वर्टीकल अलाइन किए गए हैं जबकि LED फ्लैश सर्कुलर रिंग में है। पीछे की तरफ PHILIPS ब्रांडिंग भी की गई है। फोन को सिल्वर, व्हाइट और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। 

Philips S7221 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 5G कनेक्टिविटी होगी। फोन में 6GB रैम, 8GB रैम के साथ क्रमश: 128GB और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलने वाली है। फोन का हाइलाइट फीचर इसका मेन कैमरा है जो कि 64MP का AI कैमरा बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा होगा।

फिलिप्स फोन 5700mAh की बैटरी से लैस होगा। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसमें डुअल स्पीकर्स होंगे और Ultra Max साउंड सपोर्ट होगा। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मौजूद है। जल्द ही कंपनी इसकी लॉन्च डेट घोषित कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »