Aadhaar Rules

Aadhaar Rules - ख़बरें

  • LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
    घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।
  • EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
    केंद्र सरकार ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है, जिसके साथ PF से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। अब आंशिक निकासी के लिए खाते में 25% Eligible Member Balance बनाए रखना होगा। मेडिकल, शिक्षा, शादी और हाउसिंग के लिए निकासी के नियम भी अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा Aadhaar, PAN और Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। EPFO जल्द UPI के जरिए PF विड्रॉल और WhatsApp पर बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री व क्लेम स्टेटस जैसी नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू करने जा रहा है।
  • New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
    UIDAI ने Aadhaar कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए HOF (Head of Family) तरीका शुरू किया है, जिससे अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी जानकारी अपडेट की जा सकती है। इस प्रक्रिया में परिवार के किसी सदस्य के Aadhaar एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता है और उनकी सहमति जरूरी होती है। यह तरीका खासतौर पर छात्रों, किराए पर रहने वालों और गृहिणियों के लिए फायदेमंद है। यूजर्स Aadhaar ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन और 75 रुपये की फीस शामिल है। अप्रूवल के बाद एड्रेस अपडेट हो जाता है।
  • Indian Railway Train Ticket Rules Changed: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे टिकट बुकिंग के नियम, पहले 15 मिनट में बिना आधार नहीं कर पाएंगे टिकट बुक
    नए नियम के तहत किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट के दौरान जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों के पास आधार वेरिफाईड IRCTC अकाउंट होना जरूरी होगा। आपको बता दें कि पहले यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू होता था और अब इसे जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू किया जा रहा है।
  • अब बिना OTP के नहीं मिलेगी Tatkal टिकट! IRCTC का नया नियम आज से लागू, यहां जानें पूरा प्रोसेस
    भारत सरकार और IRCTC ने आज, यानी 15 जुलाई 2025 से Tatkal ट्रेन टिकट बुकिंग में नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें अब AADHAAR OTP जरुरी है। अब चाहे IRCTC की वेबसाइट हो, मोबाइल ऐप हो, PRS काउंटर से करें या कोई एजेंट के जरिए हो, हर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान उस व्यक्ति के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। इसका मकसद टिकट एजेंट्स और स्कैल्पर्स द्वारा हो रही बुकिंग की कालाबजारी को रोकना और टिकटिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है।
  • IRCTC Tatkal बुकिंग में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम; ये काम अभी कर लें
    IRCTC के Tatkal टिकट सिस्टम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 जुलाई 2025 से लागू हो रहे इन नए नियमों का मकसद है - बॉट्स और टिकट एजेंट्स की मनमानी पर लगाम लगाना और आम यात्रियों को ज्यादा पारदर्शी सर्विस देना। Indian Railways अब Tatkal बुकिंग को AADHAAR लिंक्ड और OTP वेरिफाइड प्रोसेस बना रहा है। यानी अब टिकट बुक करने से पहले आपकी पहचान का पक्का वेरिफिकेशन जरूरी होगा। शुरुआत में ये बदलाव सिर्फ Tatkal बुकिंग पर लागू होंगे, लेकिन हो सकता है आने वाले वक्त में इसे रेगुलर बुकिंग सिस्टम में भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »