7200mah Battery

7200mah Battery - ख़बरें

  • Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
    Vivo V80 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के इस नए फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB से 512GB तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ZEISS OIS मुख्य कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP ZEISS कैमरा मिलता है। फोन में 7,200mAh बैटरी और 90W चार्जिंग है। इसकी शुरुआती कीमत ₹63,000 रखी गई है।
  • Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Vivo ने लेटेस्ट फोन Vivo S60t को चुपके से मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया Vivo S60t स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन काफी स्लिम है और मोटाई केवल 7.79mm की है। फोन में पावरफुल प्रोसेसिंग है जिसके लिए इसमें Snapdragon 7 सीरीज की चिप लगी है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि 7200mAh की है।
  • Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Vivo V80 लॉन्च जल्द ही भारत की मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने फोन को लेकर अहम अपडेट दिया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी हो सकती है जो कि 7200mAh सुझाई गई है। भारत के अंदर Vivo V सीरीज में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
    Vivo Y31T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है और फोन 4GB, 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प में आता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।
  • 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
    Vivo ने चीन में Vivo Y6a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1800 चार्ज साइकल और करीब 6 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई है। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है और इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 24,000 रुपये) रखी गई है।
  • 7200mAh बैटरी और डिस्प्ले के अंदर छिपा हुआ कैमरा, जल्द लॉन्च हो रहा है Nubia Z80 Ultra फोन!
    Nubia अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तैयारी में जुटी है, जो Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। इस सीरीज में दो बड़े लॉन्च की उम्मीद है, Red Magic 11 Pro और Nubia Z80 Ultra मॉडल। इनमें से Nubia Z80 Ultra को लेकर ताजा लीक सामने आई है, जिसमें इसके दमदार बैटरी और डिजाइन डिटेल्स सामने आए हैं। हाल ही में इसे Geekbench पर भी टेस्ट किया गया था, जिसमें स्मार्टफोन ने अच्छा स्कोर हासिल किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »