7000mah Battery Mobile

7000mah Battery Mobile - ख़बरें

  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है।
  • ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
    Flipkart पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई Big Bang Diwali Sale में 7000mAh की बैटरी वाला Moto G06 Power जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। बंपर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए फोन की कीमत काफी कम हो रही है।
  • Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Motorola का लेटेस्ट फोन Moto G47 Power मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिनमें इसकी बैटरी एक बड़ा हाइलाइट है। फोन 108MP कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट यहां लगा है। फोन के अंदर कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी पैक की है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है।
  • Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
    Moto G47 Power अपकमिंग मोटोरोला फोन के रूप में जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन को कथित रूप से यूरोपियन डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसकी बैटरी कैपिसिटी 6,790mAh की होगी। जबकि इससे पहले आए Moto G47 में 5200mAh बैटरी मिलती है।
  • ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
    Moto G Max को Flipkart सेल में आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिप से लैस होकर आता है।
  • ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
    Motorola G77 Power को Flipkart सेल में सस्ते दामों पर खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 7000mAh बैटरी है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। डुअल कैमरा वाला फोन Dimensity 6400 चिप से पावर्ड है।
  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
    Realme P4s Lite को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh Battery है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए 13MP Rear और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme P4s Lite की शुरुआती कीमत ₹16,499 है और इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय बाजार कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, जिनमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 7000mAh बैटरी मिलती है। Vivo V70 FE, Realme 16 Pro 5G, OPPO Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Redmi Note 15 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बैटरी और Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी आती है, जबकि बाकि तीनों में 7000mAh की बैटरी आती है।
  • 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
    Vivo V70 FE उन यूजर्स के लिए दिलचस्प स्मार्टफोन है, जो बड़े कैमरा सेंसर और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं। इसमें 200MP OIS मेन कैमरा, 7,000mAh BlueVolt बैटरी और 90W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसकी आधिकारिक कीमत ₹44,999 से शुरू होती है, जबकि बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ Flipkart पर इसकी Effective Price करीब ₹38,500 तक पहुंच रही है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Oppo F33 5G पर बैंक ऑफर के जरिए बचत करने का मौका है। फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है, जिस पर 10% बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव कीमत ₹31,499 हो जाती है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल ₹33,298 और 8GB + 256GB मॉडल ₹35,999 की इफेक्टिव कीमत में मिल सकता है। Oppo F33 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग भी दी गई है।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में 23 सितंबर से बिक्री शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹16,699 है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है।
  • Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
    Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में सेल शुरू हो गई है। इसकी कीमत ₹62,999 रखी गई है और यह 12GB रैम व 256GB मेमोरी वाले वेरिएंट में आता है। फोन में Harry Potter की थीम के साथ भूरे रंग का लेदर फिनिश, Wizards Chess से प्रेरित पैटर्न और Hogwarts Crest दिया गया है। इसके साथ लिमिटेड एडिशन Hogwarts गिफ्ट बॉक्स भी मिलता है, जिसकी सिर्फ 5,000 यूनिट उपलब्ध हैं। फोन में 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट, 7,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »