Vodafone के 49 रुपये और 997 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद

Vodafone 997 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पिछले महीने केवल यूपी वेस्ट सर्कल में पेश किया गया था, जिसे अब वेबसाइट से हटा दिया गया है। इसके अलावा 49 रुपये का ऑल राउंडर रीचार्ज पैक फिलहाल केवल मुंबई सर्कल से हटाया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2020 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ने दोनों प्रीपेड रीचार्ज प्लान को वेबसाइट से हटा दिया है
  • वोडाफोन 997 रुपये प्लान केवल यूवी वेस्ट सर्कल पर उपलब्ध था
  • 49 रुपये वोडाफोन प्लान को केवल मुंबई सर्कल से हटाया गया है

Vodafone का 49 रुपये ऑल राउंडर प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है

Vodafone ने 997 रुपये और 49 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। इनमें से 997 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक केवल यूपी वेस्ट सर्कल में उपलब्ध था, जिसे अब वोडाफोन की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। इसी प्रकार 49 रुपये के ऑल-राउंडर पैक को केवल मुंबई सर्कल से हटाया गया है। बता दें कि 997 रुपये का प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा का बेनिफिट भी देता था। वहीं, 49 रुपये का रीचार्ज पैक ऑल-राउंडर प्लान का काम करता है, जिसमें असीमित कॉलिंग, मुफ्त डेटा और एसएमएस समेत 38 रुपये का टॉक-टाइम भी मिलता है।

Vodafone 997 रुपये प्लान की बात करें तो यह प्लान केवल यूपी वेस्ट सर्कल में पेश किया गया था। आश्चर्य की बात यह है कि कंपनी ने इस प्रीपेड रीचार्ज पैक को पिछले महीने पेश किया था और लॉन्च के लगभग एक महीने के बाद ही इसे वेबसाइट से हटा दिया गया है। इस प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉल और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलते थे। इस प्लान की वैधता 180 दिनों यानी 6 महीने थी। प्लान के साथ यूज़र्स को 499 रुपये का एक साल का Vodafone Play सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये का एक साल का Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मिलता था।
Advertisement

बात करें वोडाफोन के 49 रुपये के ऑल राउंडर पैक की तो यह प्लान यूं तो अधिकतर सर्कल में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी ने इसे मुंबई सर्कल से हटा दिया है। इस पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और साथ ही किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। यूज़र्स को इस प्लान में 100 एमबी डेटा भी मिलता है। इस प्लान के हटाए जाने के बाद फिलहाल वोडाफोन मुंबई के पेज पर केवल 39 रुपये और 79 रुपये के ऑल राउंडर प्रीपेड रीचार्ज पैक उपलब्ध हैं, जिनमें क्रमश: 14 दिन और 28 दिन की वैधता मिलती है।

इस कदम के बाद अब मुंबई सर्कल में वोडाफोन का न्यूनतम मासिक रीचार्ज पैक 79 रुपये का हो गया है। इस जानकारी को सबस पहले DreamDTH ने रिपोर्ट किया था। हालांकि इन रीचार्ज पैक को स्थाई रूप से बंद किया गया है या केवल वेबसाइट से हटाया गया है, फिलहाल इससे संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.