Vodafone भी Airtel की राह पर, पोस्टपेड ग्राहकों का बचा हुआ डेटा हो जाएगा ट्रांसफर

एयरटेल के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए वोडाफोन ने मंगलवार को अपने पोस्टपेड प्लान के लिए डेटा रोल ओवर पेश किया। हालांकि, डेटा रोल ओवर का फायदा सभी पोस्टपेड प्लान को नहीं मिलेगा। डेटा रोल ओवर के लिए कंपनी ने चुनिंदा वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान चुने हैं जिसे कंपनी ने 'unprecedented telecom and value added benefits' नाम दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2017 12:35 IST
एयरटेल के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए वोडाफोन ने मंगलवार को अपने पोस्टपेड प्लान के लिए डेटा रोल ओवर पेश किया। हालांकि, डेटा रोल ओवर का फायदा सभी पोस्टपेड प्लान को नहीं मिलेगा। डेटा रोल ओवर के लिए कंपनी ने चुनिंदा वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान चुने हैं जिसे कंपनी ने 'unprecedented telecom and value added benefits' नाम दिया है। नए रेड वोडाफोन प्लान को रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर में बांटा गया है। याद दिला दें कि सबसे पहले एयरटेल ने जुलाई में अपने डेटा रोल ओवर प्लान पेश किए थे और अगस्त से लागू किया गया था। मंगलवार को एयरटेल ने चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लाान के लिए भी डेटा रोल ओवर की शुरुआत की है।

अब कंपनी के पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने (बिल साइकिल) निर्धारित डेटा पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाने की चिंता से छुटकारा मिल जाएगा। अगस्त से एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक को किसी बिलिंग साइकिल में बचे हुए डेटा की चिंता नहीं करनी होगी। यह डेटा अपने आप ही अगले महीने के बिल में ट्रांसफर हो जाएगा।
Advertisement

लॉन्च किए गए सभी वोडाफोन रेड प्लान में मुफ्त नेशनल रोमिंग, 12 महीने तक मुफ्त नेटफ्लिक्स एक्सेस, मुफ्त वोडाफोन प्ले एक्सेस (मूवी और लाइव टीवी), मुफ्त मैग्ज़टर एक्सेस (ऑनलाइन मैगज़ीन सब्सक्रिप्शन) और रेड शील्ड थेफ्ट और डैमेज प्रोटेक्शन एक्सेस दिया जा रहा है। एयरटेल की तरह ही डेटा रोल ओवर 200 जीबी तक सीमित है। ये प्लान 8 नवंबर, बुधवार से उपलब्ध हैं लेकिन आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सर्किल में ये प्लान नहीं मिलेंगे।
 

नए वोडाफोन रेड ट्रैवलर और रेड इंटरनेशनल प्लान को  R (रेगुलर), M (मीडियम) और L (लार्ज) प्लान में बांटा गया है। रेड इंटरनेशनल प्लान में अमेरिका, कनाडा, चीन, हॉंगकॉंग, थाइलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के लिए मुफ्त आईएसडी मिनट मिलते हैं। सभी प्लान रेड टुगेदर के लिए योग्य हैं और इससे रेंटल पर 20 प्रतिशत तक बचत होगी।
Advertisement

Vodafone RED Traveller R प्लान के 499 रुपये प्रति महीने वाले प्लान में 20 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। 699 रुपये वाले RED Traveller M प्लान में 35 जीबी डेटा मिलेगा। RED Traveller L प्लान की कीमत 999 रुपये है और इसमें 50 जीबी डेटा के अलावा एक मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। सभी वोडाफोन रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर प्लान में मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

वोडाफोन रेड इंटनेशनल आर प्लान के लिए हर महीने 1,299 रुपये देने होंगे। और इसके तहत 75 जीबी डेटा, 100 एसएमएस व 100 मुफ्त आईएसडी मिनट मिलेंगे। RED International M प्लान की कीमत 1,699 रुपये है और इसमें 100 जीबी डेटा मिलता है। D International L प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और इसमें हर महीने 125 जीबी डेटा के साथ 300 मुफ्त आईएसडी मिनट मिलते हैं।

बात करें Vodafone RED Signature प्लान की तो सब्सक्राइबर को ऊपर बताए गए फायदों के अलावा, 200 मुफ्त आईएसडी मिनट और एक महीने के लिए 200 जीबी डेटा मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Data Roll Over, India, Telecom, Vodafone, Vodafone India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.