Vodafone का नया ऑफर, अनलिमिटेड कॉल के साथ 84 जीबी डेटा 496 रुपये में

सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर लॉन्च कर रही हैं। गुरुवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 69 रुपये वाले सुपरवीक पैक को लॉन्च करने के बाद वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर नया ऑफर लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन ने दिल्ली और एनसीआर सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • नए ग्राहकों के लिए पहला रीचार्ज 496 रुपये का है
  • 177 रुपये वाले दूसरे पैक की तो इसकी वैधता 28 दिन है
  • ये दोनों ऑफर दिल्ली-एनसीआर सर्किल के यूज़र के लिए है
सभी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर लॉन्च कर रही हैं। गुरुवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 69 रुपये वाले सुपरवीक पैक को लॉन्च करने के बाद वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर नया ऑफर लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन ने दिल्ली और एनसीआर सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों नए ऑफर को ग्राहकों को सस्ते वॉयस कॉल और मोबाइल इंटरनेट मुहैया कराने के इरादे से पेश किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर सर्किल में वोडाफोन प्रीपेड नंबर खरीदने वाले नए ग्राहकों के लिए पहला रीचार्ज 496 रुपये का है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। इस ऑफर के तहत पहली बार रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) का ऑफर भी है। इस पैक को ख़ासतौर पर ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले और अधिकतर यात्रा करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बात करें 177 रुपये वाले दूसरे पैक की तो इसकी वैधता 28 दिन है। यह ऑफर भी वोडाफोन के नए ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा है। वहीं, 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। बताया गया है कि अपना मोबाइल नंबर वोडाफोन नेटवर्क पर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों के लिए पहली बार रीचार्ज कराने के लिए ये ऑफर उपलब्ध होंगे।
 
नए ऑफर के बारे में बात करते हुए वोडाफोन इंडिया के दिल्ली-एनसीआर के बिज़नेस हेड आलोक वर्मा ने कहा, ''वोडाफोन का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क, सेवा और अनुभव देने का है। दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों के लिए नई वर्ल्ड क्लास वोडाफोन सुविधाओं का विस्तार कर हमें खुशी हो रही है। वोडाफोन सुपरनेट पर स्विच करने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को 177 रुपये और 496 रुपये के साथ पहली बार रीचार्ज कराने पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे।''
Advertisement

वोडाफोन सुपरवीक प्लान के तहत, ग्राहकों को 69 रुपये की कीमत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 500 एमबी डेटा भी इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। जैसा कि नाम से ज़ाहिर है इस प्लान की वैधता एक सप्ताह यानी सात दिन होती है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के पास हर हफ्ते अनलिमिटेड सुपरवीक प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा। सुपरवीक प्लान सभी रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप के जरिए रीचार्ज कराने के लिए उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vodafone, Vodafone india, Vodafone new offer, Vodafone customer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.