वोडाफोन ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में शुरू की सुपरनेट सेवा

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 09:34 IST
देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपनी 3जी सेवा का विस्तार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करते हुए वहां पर भी सुपरनेट सेवा शुरू कर दी है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन क्षेत्रों के अपने 1.14 करोड़ उपभोक्ताओं को बेहतर 3जी सेवा देने के लिए उसने अपने नेटवर्क का सुपरनेट सेवा में उन्नयन किया है।

इसके अनुसार अब आगरा, मेरठ, बरेली, देहरादून, गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा इत्यादि शहरों और यमुनोत्री राजमार्ग पर इस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं।

पिछले महीने ही दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में उपभोक्ताओं की एक करोड़ की संख्या हासिल करने के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए कई नये ऑफर पेश किए थे जिनमें प्रति फोन काल या ब्राउजिंग पर आकषर्क उपहार भी शामिल हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में अपने ऑफर की घोषणा करते हुए कहा था कि उसके नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए कॉल या इंटरनेट सर्फिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक हर मिनट अतिरिक्त टॉकटाइम, हर वैकल्पिक घंटे पर एक स्मार्टफोन, हर दिन एक एलईडी टीवी, हर सप्ताह एक मोटरसाइकिल, हर पंद्रह दिन पर एक कार और बंपर इनाम के तौर पर सोना जीत सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone india, supernet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.