Vodafone के 179 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड डेटा और कॉल

वोडाफोन ने 179 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इस पैक में वोडाफोन यूज़र को अनलिमिटेड डेटा व कॉल का ऑफर है। इस रीचार्ज पैक की वैधती 28 दिन है और ग्राहकों को देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2017 19:05 IST
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड डेटा के लिए वोडाफोन 2जी स्पीड ऑफर कर रही है
  • इस पैक में ग्राहकों को मुफ्त अनलिमिटेड रोमिंग कॉल मिलती हैं
  • यह पैक अभी बिहार व झारखंड के लिए ही उपलब्ध है
वोडाफोन ने 179 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इस पैक में वोडाफोन यूज़र को अनलिमिटेड डेटा व कॉल का ऑफर है। इस रीचार्ज पैक की वैधती 28 दिन है और ग्राहकों को देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोमिंग भी मुफ्त है। हालांकि, यह पैक अभी सिर्फ बिहार व झारखंड सर्किल के लिए उपलब्ध है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही वोडाफोन इंडिया ने 176 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया था जिसमें कॉल के साथ हर रोज 1 जीबी डेटा मिलता है। यहर पैक वोडाफोन प्ले से रीचार्ज किया जा सकता है।

हालांकि, 179 रुपये वाले पैक में कुछ छिपी हुई बातें हैं। सबसे पहले, अनलिमिटेड डेटा सिर्फ 2जी स्पीड के साथ ही उपलब्ध है ना कि 3जी या 2जी पैक के साथ। दूसरी बात, अनलिमिटेड कॉल प्रतिदिन और साप्ताहिक लिमिट के साथ आती हैं। यूज़र को हर रोज 250 मुफ्त मिनट और हर सप्ताह 1,000 मिनट ही मिलते हैं। इससे ज़्यादा कॉल करने पर 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। तीसरी बात, एक यूज़र 28 दिन की वैधता के दौरान अधिकतम 300 अलग-अलग नंबर पर ही कॉल कर सकते हैं। यह संख्या पार होने पर 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगेगा।
Advertisement

दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर की तरह ही वोडाफोन भी जियो को चुनौती देने के लिए लगातार नए पैक पेश कर रही है। मंगलवार को कंपनी ने अपने 349 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हर रोज डेटा की जगह 2 जीबी डेटा देने का ऐलान किया था। जबकि पिछले हफ्ते कंपनी ने तमिलनाडु सर्किल के लिए एक साथ पांच पैक पेश किए थे। इन रीचार्ज पैक में डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल का ऑफर दिया गया है। नए सुपर प्लान 2जी, 3जी और 4जी हैंडसेट के सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, माय वोडाफोन ऐप के अलावा, नए सुपर प्लान वोडाफोन स्टोर, मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट से भी रीचार्ज कराया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.