Vodafone Idea ने एक बार फिर Airtel और Jio को छोड़ा पीछे, इस बार...

कुल मिलाकर 88.4 प्रतिशत यूज़र्स ने संतोषजनक वॉयस क्वालिटी अनुभव की, 8.24 ने खराब वॉयस क्वालिटी अनुभव की और 3.62 प्रतिशत ने कॉल ड्रॉप अनुभव किया। इंडोर कॉल क्वालिटी के मामले में वोडाफोन को 4.6 रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि आउटडोर कॉल क्वालिटी में इसे 4.3 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2020 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea को मिली सबसे ज्यादा वॉयस क्वालिटी रेटिंग
  • पिछले महीने अक्टूबर में BSNL ने मारी थी बाज़ी
  • Vodafone को 5 में से 4.6 रेटिंग प्राप्त हुई है

साल 2018 में Vodafone Idea हुए थे मर्ज

Vodafone Idea को नवंबर महीने में सबसे ज्यादा कॉल क्वालिटी रेटिंग प्राप्त हुई है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा साझा किए लेटेस्ट डेटा में यह जानकारी सामने आई है। इस डेटा में Idea ने वॉयस कॉल क्वालिटी के मामले में सबसे ज्यादा रेटिंग प्राप्त की है, जबकि Vodafone भी रेटिंग के मामले में आइडिया से ज्यादा पीछे नहीं रहा। वोडाफोन आइडिया (जिसे Vi का रूप दिया गया है) ने रेटिंग के मामले में Airtel, BSNL और Reliance Jio जैसे ब्रांड्स को पछाड़ दिया है। ट्राई की वेबसाइट पर मौजूद यूज़र डेटा सभी नेटवर्क टाइप के द्वारा जनरेट किया गया है, जिसमें 2जी, 3जी और 4जी शामिल हैं।  

TRAI ने लेटेस्ट डेटा MyCall Dashboard पर साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नवंबर महीने में कॉल क्वालिटी के मामले में Vodafone Idea ने Airtel, BSNL और Reliance Jio से बेहतर प्रदर्शन किया है। आइडिया को कॉल क्वालिटी के मामले में 5 में से 4.9 रेटिंग प्राप्त हुई है, जिसके साथ वह शीर्ष स्थान पर स्थित है। वहीं, वोडाफोन को 5 में से 4.6 रेटिंग मिली है। बीएसएनएल ने 5 में से 4.1 रेटिंग हासिल की है। जबकि एयरटेल और रिलायंस जियो को 5 में से 3.8 रेटिंग प्राप्त हुई है।

कुल मिलाकर 88.4 प्रतिशत यूज़र्स ने संतोषजनक वॉयस क्वालिटी अनुभव की, 8.24 ने खराब वॉयस क्वालिटी अनुभव की और 3.62 प्रतिशत ने कॉल ड्रॉप अनुभव किया। इंडोर कॉल क्वालिटी के मामले में वोडाफोन को 4.6 रेटिंग प्राप्त हुई है, जबकि आउटडोर कॉल क्वालिटी में इसे 4.3 रेटिंग मिली है। वहीं, दूसरी ओर आइडिया को इंडोर 4.9 रेटिंग मिली है जबकि आउटडोर 4.8 रेटिंग हालिस हुई है। एयरटेल को 3.9 और 3.5, बीएसएनएल को 3.9 और 4.3 व जियो को 3.9 और 3.6 रेटिंग मिली है।

अक्टूबर महीने में बीएसएनएल ने वॉयस क्वालिटी के मामले में 3.7 रेटंग के साथ टॉप रेटिंग हासिल की थी। जबकि एयरटेल को 3.5 रेटिंग के साथ दूसरा स्थान मिला था। आइडिया को 3.3, जियो को 3.2 और वोडाफोन इस लिस्ट में 3.1 रेटिंग के साथ आखिरी स्थान पर था। अक्टूबर महीने में 63.86 प्रतिशत लोगों ने संतोषजनक वॉयस क्वालिटी अनुभव की थी। 25.28 प्रतिशत लोगों ने खराब कॉल क्वालिटी अनुभव की और 10.85 लोगों ने कॉल ड्रॉप अनुभव किया।
Advertisement

अक्टूबर महीने में इंडोर और आउटडोर क्वालिटी में वोडाफोन को क्रमश 3.2 और 2.6 रेटिंग और आइडिया को 3.4 और 3.1 रेटिंग मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.