Vodafone Idea के 198 रुपये, 204 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च, डाटा के साथ मिलेंगे ये लाभ

Vodafone Idea के 204 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ 500MB का डाटा और 204 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया के 198 रुपये के प्रीपेड प्लान में 500MB डाटा मिलता है।
  • वोडाफोन आइडिया के 204 रुपये के प्रीपेड प्लान में 500MB का डाटा आता है।
  • Vi ने यूजर्स के लिए दो नए किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं।

Vi के 198 रुपये के प्रीपेड प्लान में 500MB डाटा मिलता है।

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भारत में यूजर्स के लिए दो नए किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान रोल-आउट कर दिए हैं। कंपनी ने 198 रुपये और 204 रुपये का प्लान पेश किया है। इन दोनों प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 500MB का डाटा और साथ में 198 और 204 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। ये प्लान्स एक महीने के लिए वैलिड हैं। नए रिचार्ज प्लान्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस का लाभ नहीं मिलता है। सब्सक्राइबर्स को इन पैक्स में Vi का "Binge All Night" लाभ भी नहीं मिलेगा। 


Vodafone Idea का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


Advertisement
टेलीकॉम ऑपरेटर वेबसाइट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के 198 रुपये के प्रीपेड प्लान में 500MB डाटा और 198 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। प्लान लोकल और नेशनल कॉल्स 2.5 पैसा प्रति सेकंड पर ऑफर करता है। इसमें एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। एसएमएस के लिए स्टैंडर्ड चार्ज लगेंगे। 


Vodafone Idea का 204 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 


वोडाफोन आइडिया के 204 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ 500MB का डाटा और 204 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। इसके साथ एसएमएस बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए यूजर्स को 2.5 पैसा प्रति सेकंड का चार्ज देना होगा। इस प्लान में वोडाफोन आइडिया का बिंज ऑल नाइट के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलने वाला अनलिमिटेड डाटा एक्सेस भी नहीं मिलेगा।  
Advertisement

आपको बता दें कि ऊपर दिए गए प्लान फिलहाल मुंबई और गुजरात में उपलब्ध हैं। इसी दौरान, कंपनी ने 17 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक भी लॉन्च किया है जो रात को 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है। यह प्रीपेड प्लान पूरे देश में उपलब्ध है।  

इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर 299 रुपये और इससे ज्यादा के बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डाटा रोलओवर, डाटा डिलाइट के साथ हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा रिचार्ज प्लान्स भी ऑफर करता है। वोडाफोन आइडिया के अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान्स 129 रुपये से शुरू होते हैं। इसमें 200MB डाटा के साथ 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.