Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, 46 रुपये का प्लान वाउचर अब इस सर्कल में भी उपलब्ध

Vodafone Idea के 46 रुपये के प्लान वाउचर की बात करें, तो इसे कुछ दिन पहले केरल सर्कल में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को दिल्ली सर्कल में भी लाइव कर दिया है। इस प्लान में 100 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनिट्स 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea का 46 रुपये का प्लान वाउचर अब दिल्ली सर्कल में भी है उपलब्ध
  • वोडाफोन आइडिया के 109 रुपये प्रीपेड प्लान में मिलेगा कुल 1 जीबी डेटा
  • वोडाफोन आइडिया के 169 रुपये प्रीपेड प्लान में डेली मिलता है 1 जीबी डेटा
Vodafone Idea ने दिल्ली सर्कल में दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 109 रुपये और 169 रुपये हैं। यह दोनों ही प्लान 20 दिन की वैधता के साथ आता हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड टॉकटाइम प्राप्त होता है। वोडाफोन आइडिया ने इसके अलावा अपने 46 रुपये के प्लान वाउचर को अब दिल्ली सर्कल में भी उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ दिन पहले यह प्लान केरल सर्कल के लिए लॉन्च किया गया था, जिसमें 100 लॉकल ऑन-नेट नाइट मिनिट्स 28 दिनों की वैधता के साथ प्राप्त होते हैं।  

Vodafone Idea के नए 109 रुपये प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर लोकल + नेशनल कॉल), 1 जीबी कुल डेटा बेनेफिट्स और 300 SMS बेनेफिट 20 दिन तक की वैधता के साथ मिलते हैं। इस प्लान में Zee5 सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन प्ले का एक्सेस भी शामिल है।

वहीं, दूसरी तरफ इसके 169 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज़ाना 1 जीबी डेटा और 100 SMS बेनेफिट प्राप्त होते हैं। इस प्लान की वैधता भी 20 दिन की ही है। इसके अलावा इस प्लान में भी आपको Zee5 सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन प्ले का एक्सेस मिलता है। यह दोनों ही प्लान केवल दिल्ली सर्कल के लिए ही लाइव किए गए हैं। वोडाफोन के साथ-साथ यह प्लान दिल्ली में आइडिया सेल्युलर के लिए भी लाइव कर दिए गए हैं। इन प्लान की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई है।
 

टेलीकॉम कंपनी के अब 46 रुपये के प्लान वाउचर की बात करते हैं, जिसे कुछ दिन पहले केरल सर्कल में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान में विस्तार करते हुए इसे दिल्ली सर्कल में भी पेश कर दिया है। यह प्लान 100 लोकल ऑन-नेट (वोडाफोन टू वोडाफोन) नाइट मिनिट्स के साथ आता है, जिसकी वैधता 28 दिन की है। यह नाइट मिनिट बेनेफिट्स रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, इस वाउचर में दिन के समय लोकल व नेशनल कॉल पर 2.5 पैसा प्रति सेकेंड शुल्क लगाया जाता है। यह नया प्लान वाउचर दिल्ली में आइडिया सेल्युलर के लिए भी लाइव किया गया है। आपको बता दें, इसके अलावा कंपनी का 24 रुपये का प्लान वाउचर भी है, जिसके तहत भी 100 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनिट्स प्राप्त होते हैं, लेकिन इस वाउचर की वैधता केवल 14 दिन की है। हालांकि नया वाउचर 28 दिन की वैधता के साथ आया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.