Vodafone Idea के इन सब्सक्राइबर्स को अब नहीं मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone Idea ने इस महीने की शुरुआत में अपने डबल डेटा ऑफर का ऐलान किया था, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था डबल डेटा ऑफर
  • अब 8 सर्कल में नहीं मिलेगा वोडाफोन आइडिया का डबल डेटा ऑफर
  • डबल डेटा ऑफर में मिलता था 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा

वोडाफोन और आइडिया दोनों के सब्सक्राइबर्स होंगे प्रभावित

Vodafone Idea ने अपना डबल डेटा ऑफर 22 टेलीकॉम सर्कल में पेश किया था, लेकिन अब यह ऑफर केवल 14 सर्कल में ही उपलब्ध होगा। जी हां, इसका मतलब है कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने 8 टेलीकॉम सर्कल में इस सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने डबल डेटा ऑफर का ऐलान किया था, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल थे। इन प्लान में Vodafone Idea सब्सक्राइबर्स को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रदान किया जाता है।

Vodafone India की साइट पर दिखे अपडेट के मुताबिक, डबल डेटा ऑफर अब 8 सर्कल्स में उपलब्ध नहीं है। वो 8 सर्कल हैं- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरला, महाराष्ट्र-गोवा, नॉर्थ-ईस्ट, पंजाब और यूपी पश्चिम। हालांकि, लॉन्च के वक्त ऐसा नहीं था। लॉन्च के वक्त Vodafone Idea का यह डबल डेटा ऑफर 22 टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध कराया गया था।

गौरतलब है कि सीमित समय वाले इस ऑफर में ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता था। 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा मिलता था। ये प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध थे। बता दें, इन तीनों ही रीचार्ज प्लान में ग्राहक को प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन इस ऑफर के तहत ग्राहक को 1.5 जीबी और अधिक डेटा मुहैया कराया जाता है। इस वजह से इस ऑफर को डबल डेटा का नाम दिया गया था।

आपको बता दें कि 249 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। वहीं 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर ग्राहकों को 56 दिन की वैधता प्राप्त होती है। अगर बात 599 रुपये के रीचार्ज प्लान की करें, तो इसमें ग्राहकों को 84 दिन की वैधता प्रदान की जाती है। इन तीनों ही प्लान में वोडाफोन ग्राहकों को Vodafone Play और Zee5 सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं आइडिया के ग्राहकों को Idea Movies और TV app का एक्सेस प्राप्त होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone, Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.