Vodafone Idea के इन प्लान के साथ है 1 साल तक Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन! जानें डिटेल

यूजर को इसमें डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। इसमें रोजाना 100 SMS भी यूजर फ्री भेज सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea (Vi) भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है
  • मोबाइल रीचार्ज प्लान के साथ मिल रहा OTT सब्सक्रिप्शन Amazon Prime Video
  • कंपनी प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन एक साल के लिए दे रही है

Vi अपने प्लान में प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन एक साल के लिए दे रही है।

Vodafone Idea (Vi) भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। डिजिटल जमाने में मनोरंजन के साधन भी डिजिटल हो चुके हैं। जिनमें से मोबाइल एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा पॉपुलर है। आपका स्मार्टफोन आपके हाथ में आपका मनोरंजन का खजाना बन सकता है बशर्तें आप अपने लिए सही रीचार्ज प्लान चुन लें। इन दिनों लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar, Zee5 समेत अन्य कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देती हैं। इनमें वोडाफोन आइडिया का प्लान भी काफी पॉपुलर है जो आपको 1 साल तक भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध करवा रही है। इसका एक प्लान ऐसा है जो 1 साल की वैधता के साथ आता है, और इस वैधता के रहने तक यह प्राइम वीडियो का मनोरंजन भी यूजर्स के लिए ऑफर करता है। यह प्लान Rs 3199 में आता है जिसमें कंपनी प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन एक साल के लिए देती है। यहां ध्यान दें कि यह रेगुलर प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन नहीं है। 

वोडाफोन आइडिया के 3199 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर को इसमें डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। इसमें रोजाना 100 SMS भी यूजर फ्री भेज सकता है। साथ ही Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन भी इसके साथ आता है। यानी मनोरंजन का डबल डोज इसमें मिल रहा है। प्लान के साथ हीरो अनलिमिटिड के लाभ, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, और डेटा डिलाइट्स भी शामिल है। बता दें कि यह कंपनी का सबसे ज्यादा कीमत वाला प्लान है जो कि टॉप प्लान्स में शामिल है। 

इसके अलावा, अगर आप ये चाहते हैं कि ऐसे किसी प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल हो तो उसके लिए भी ऑप्शन है। यूजर कंपनी के 3099 रुपये वाले प्लान के साथ रीचार्ज करवा सकता है जिसमें 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मनोरंजन का मजा लिया जा सकता है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट वैसे ही रहेंगे जैसे 3199 रुपये वाले प्लान में कंपनी दे रही है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.