Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मिलेगा डेली 4GB डेटा, कीमत 450 रुपये से भी कम...

वीआई के 449 रुपये के इस प्लान में आपको डेली 4GB डेटा मिलने वाला है। इसके अलावा आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS फ्री मिलते हैं।

Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मिलेगा डेली 4GB डेटा, कीमत 450 रुपये से भी कम...
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान में मिलेगी 56 दिन की वैधता
  • 56 दिन तक रोज़ाना 4 जीबी डेटा का कर सकेंगे इस्तेमाल
  • अनलिमिटेड नाइट डेटा और वीकेंड डेटा रोल-ओवर भी है इस प्लान का हिस्सा
विज्ञापन
ऑफिस का काम हो या फिर घर से हो रही ऑनलाइन पढ़ाई ज्यादा से ज्यादा डेटा हर किसी की जरूरत बन गई है। यदि आपके लिए डेली 1GB, 1.5GB या फिर 2GB पर्याप्त नहीं है, तो आज हम आपको Vi के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने वाले हैं जिसमें आपको डेली 1GB नहीं 2GB नहीं 3GB नहीं बल्कि 4GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि इस प्लान कीमत 450 रुपये से भी कम की है। अब यदि आप यह सोच रहे हैं कि 450 से भी कम की कीमत में डेली 4 जीबी डेटा मिल रहा है, तो जरूर इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक ही सीमित होगी। लेकिन ऐसा नहीं है... वीआई के इस रीचार्ज प्लान में आपको 56 दिनों तक की वैधता मिलती है। आइए एक नज़र डालते हैं इस प्लान की डिटेल्स पर-

Vi (Vodafone Idea) के इस प्लान की कीमत महज 449 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान की खासियत डेटा सर्विस है। जहां इस कीमत में आपको दूसरी टेलीकॉम कंपनिया जैसे Airtel व Jio 1GB से 2GB तक डेटा कुछ दिन की वैधता के साथ मुहैया कराती है। लेकिन उनके विपरित वीआई के 449 रुपये के इस प्लान में आपको डेली 4GB डेटा मिलने वाला है। दरअसल, कंपनी अपने इस प्लान में डबल डेटा बेनेफिट दे रही है, जिसमें 2 जीबी डेटा पर 2 जीबी डेटा अतिरिक्त 2GB + 2GB डेटा यानी 4GB मिलेगा। इसके अलावा आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS फ्री मिलते हैं। केवल इतना ही नहीं इस प्लान काफी कुछ और खास है जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
 

Unlimited Night Data

4 जीबी डेटा के अतिरिक्त वोडाफोन आइडिया कंपनी अपने यूज़र्स को अनलिमिटेड नाइट हाई-स्पीड डेटा भी इस प्लान के साथ प्रदान करेगी। दरअसल, कंपनी का यह ऑफर 249 रुपये व उससे ऊपर के सभी रीचार्ज पैक पर उपलब्ध है। इस रीचार्ज पर आपको रात में 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा प्राप्त होगा। यानी कि इस समय आप जो भी डेटा इस्तेमाल करेंगे वो आपके 4जीबी कोटा से खत्म नहीं होगा।
 

Weekend Data Roll-over

कंपनी इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को डेटा रोलओवर बेनेफिट भी दे रही है। इसके तहत वीआई ग्राहक अपने सोमवार से शुक्रवार तक बचे डेटा का इस्तेमाल शनिवार और रविवार को कर सकते हैं... वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »