Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी, अगले महीने लॉन्च होगी 5G सर्विस!

दूरसंचार विभाग (DoT) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस समाचार पत्र को बताया कि Vi के जून 2023 में फंडिंग प्राप्त करने का काम पूरा करने की संभावना है और उसी महीने के दौरान कंपनी अपनी 5G सर्विस को भी लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2023 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Vi के जून 2023 में फंडिंग प्राप्त करने का काम पूरा करने की संभावना है
  • उसी महीने के दौरान कंपनी अपनी 5G सर्विस को भी लॉन्च कर सकती है
  • फिलहाल देश में Reliance Jio और Airtel ही 5G सर्विस दे रही हैं
देश में 5G नेटवर्क देने वाली फिलहाल Jio और Airtel शामिल हैं। देश का तीसरा बड़ा नेटवर्क प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया (Vi) भी नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल नेटवर्क देने के लिए कमर कस चुका है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि Vi 5G नेटवर्क को कब शुरू करेगी, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस साल जून में अपना 5G नेटवर्क जारी कर देगी। हाल ही में पता चला था कि Vi फंड के लिए बैंकों के साथ गठजोड़ करने में कामयाबी रही है।

The New Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस समाचार पत्र को बताया कि Vi के जून 2023 में फंडिंग प्राप्त करने का काम पूरा करने की संभावना है और उसी महीने के दौरान कंपनी अपनी 5G सर्विस को भी लॉन्च करेगी। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि फंडिंग जुटाने के लिए चर्चा अंतिम चरण में है और यह जून 2023 में कहीं पूरी हो सकती है।

Vi यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि कंपनी द्वारा फंडिंग जुटाए जाने के वह 5G नेटवर्क को तैनात करना शुरू कर देगी। अधिकारी का कहना है कि उसे उम्मीद है कि कंपनी जून में ही 5G की तैनाती शुरू कर देगी।" इसके अलावा, यह भी गया है कि Vi ने तीसरी तिमाही के लिए लाइसेंस फीस का भुगतान भी कर दिया है और चौथी तिमाही के लिए आंशिक भुगतान किया है। Vi के प्रमोटर्स ने पिछले साल कंपनी में 4,900 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

फरवरी 2023 में, सरकार आस्थगित समायोजित सकल राजस्व (AGR) और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) भुगतान से संबंधित 16,133 करोड़ के ब्याज को इक्विटी में बदलने पर सहमत हुई थी। तब से Vi बैंकों के साथ धन जुटाने और अपने नेटवर्क में निवेश करने के लिए चर्चा कर रही है।
Advertisement

फिलहाल देश में Reliance Jio और Airtel ही ऐसी दो कंपनियां हैं, जो 5G नेटवर्क मुहैया करा रही है। यहां तक कि दोनों ही कंपनीयां अपने कुछ प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है, जिसे लेकर हाल ही में Vi ने TRAI को शिकायत भी की थी। Vi का कहना है कि दोनों ऑपरेटर्स के इस लाभ से Vi के सब्सक्राइबर बेस को नुकसान पहुंच रहा है और यह FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) के खिलाफ भी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.