Vodafone Idea ने भारत में शुरू की 5G सर्विस , फिलहाल इस राज्य में में उपलब्ध; यहां जानें सभी प्लान

यूजर्स Vi वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल की 5G कवरेज चेक कर सकते हैं। फिलहाल, केवल मुंबई में 5G सेवा एक्टिव है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब के लिए साइट पर अप्रैल में लॉन्च होने का जिक्र है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 13:03 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स Vi वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल की 5G कवरेज चेक कर सकते हैं
  • फिलहाल, केवल मुंबई में 5G सेवा एक्टिव है
  • बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में अप्रैल में शुरू होगी सर्विस

Photo Credit: Vodafone Idea

Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार भारत में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। कंपनी का 5G नेटवर्क फिलहाल मुंबई में लाइव हो गया है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में इसे जल्द शुरू किया जाएगा। Vi ने अपनी वेबसाइट पर 5G के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है, जहां यूजर्स नेटवर्क कवरेज की जानकारी ले सकते हैं और नए 5G प्लान्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि Vi अपने सभी 5G प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।
 

Vodafone Idea 5G: उपलब्धता

यूजर्स Vi वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल की 5G कवरेज चेक कर सकते हैं। फिलहाल, केवल मुंबई में 5G सेवा एक्टिव है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब के लिए साइट पर अप्रैल में लॉन्च होने का जिक्र है।
Advertisement
 

Vi 5G प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स

Vi के 5G प्रीपेड प्लान्स 299 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 1GB डेटा प्रति दिन मिलता है। 349 रुपये और 365 रुपये वाले प्लान्स में क्रमशः 1.5GB और 2GB डेटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। कंपनी का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान 3,599 रुपये का है, जिसमें 365 दिनों की वैधता के साथ 2GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी जा रही है।

पोस्टपेड यूजर्स के लिए Vi ने चार नए प्लान पेश किए हैं। Vi Max 451 और Vi Max 551 की कीमत क्रमशः 451 रुपये और 551 रुपये है, जिनमें 50GB और 90GB डेटा मिलता है। Vi Max 751 प्लान 751 रुपये में 150GB डेटा ऑफर करता है, जबकि REDX 1201 प्लान 1,201 रुपये में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा देता है। सभी पोस्टपेड प्लान्स में भी अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा, बशर्ते यूजर 5G कवरेज एरिया में हों।
 

Vi का अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कब तक?

Vi का अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर फिलहाल एक प्रमोशनल ऑफर के तौर पर दिया जा रहा है और यह स्थायी नहीं होगा। दिलचस्प बात यह है कि Vi भारत का पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है, जो 2GB/दिन से कम डेटा वाले प्लान में भी अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। Jio और Airtel केवल उन्हीं प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा देते हैं, जिनमें कम से कम 2GB प्रतिदिन का डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vi 5G, Vodafone Idea, Vodafone Idea 5G, Vi 5G Plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.