Vodafone के इस प्रीपेड प्लान के साथ अब मिलेगा 547.5 जीबी डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए हाल ही में एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। जानें इस प्लान के बारे में।

Vodafone के इस प्रीपेड प्लान के साथ अब मिलेगा 547.5 जीबी डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन के इस प्रीपेड प्लान के साथ अब मिलेगा 547.5 जीबी डेटा

ख़ास बातें
  • वोडाफोन का 1,699 रुपये वाला प्लान पहले प्रतिदिन 1 जीबी डेटा देता था
  • Vodafone के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में जानें
  • Airtel ने भी अपने 1,699 रुपये वाले प्लान को किया था अपग्रेड
विज्ञापन
Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। वोडाफोन के 1,699 रुपये वाले प्लान को अपग्रेड किया गया है और यह प्लान अब 365 दिनों तक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा प्रदान करेगा। इसके अलावा यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है।

याद करा दें कि पहले वोडाफोन के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जाता था। वोडाफोन ने कुछ समय पहले 205 रुपये और 225 रुपये वाले दो प्रीपेड रीचार्ज प्लानल को भी लॉन्च किया था। इतना ही नहीं, हाल ही में 129 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को भो संशोधित किया गया था और अब यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा प्रदान करता है।

वोडाफोन वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, 1,699 रुपये वाला प्लान अपग्रेड होने के बाद अब 500 एमबी अतिरिक्त 4जी/ 3जी डेटा प्रदान करेगा, क्योंकि पहले इस प्लान के साथ यूज़र को केवल 1 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता था। इसका मतलब अब प्लान में बदलाव के बाद यूज़र को कुल 547.5 जीबी डेटा मिलेगा जबकि पहले केवल 365 जीबी डेटा ही दिया जाता था।
 
vodafone

वोडाफोन ने अपनी साइट पर इस बात का उल्लेख किया है कि 365 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसके अलावा यूज़र को Vodafone Play ऐप का फ्री एक्सेस मिलेगा।

टेलीकॉम टॉक ने वोडाफोन के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव को स्पॉट किया था। हालांकि, गैजेट्स 360 ने वोडाफोन साइट पर संशोधित हुए प्लान को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में यह प्लान केवल दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कोलकाता, महाराष्ट्र, गोवा, मुंबई और यूपी के पूर्वी क्षेत्रों के लिए है।

वोडाफोन ने Airtel से मुकाबले के लिए अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। याद करा दें कि इस माह के शुरुआत में एयरटेल ने भी अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया था और अब यह प्लान 365 दिनों तक प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा प्रदान करता है।

Jio का 1,699 रुपये वाला प्लान 365 दिनों तक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा प्रदान करता है। इस महीने के शुरुआत में वोडाफोन ने अपने 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया था, अब यह प्लान 28 दिनों तक 2 जीबी डेटा प्रदान करता है। कुछ दिनों पहले 205 रुपये और 225 रुपये वाले दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »