वोडाफोन के मोबाइल डेटा पैक में मिलेगा 67 प्रतिशत तक फायदा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2016 11:21 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन से पहले एयरटेल और आइडिया ने डाटा पैक की कीमतों में कटौती की थी
  • 449 रुपये में 3 जीबी, 999 रुपये में 10 जीबी डाटा मिलेगा
  • 650 रुपये में 5 जीबी डाटा मिलेगा
एयरटेल और आइडिया जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा डेटा कीमतों में कटौती के बाद अब वोडाफन ने भी नए डेटा प्लान ऑफर किए हैं। सोमवार को वोडाफोन ने पुरानी कीमतों पर ही 2जी, 3जी और 4जी प्लान में 67 प्रतिशत तक फायदा देने का ऐलान किया।

वोडाफोन ने एक बयान में कहा, ''नए डेटा प्लान के मुताबिक, 650 रुपये वाले 3जी/4जी डेटा पैक में अब 3 जीबी डाटा की जगह 5 जीबी डाटा मिलेगा।''

इसी तरगग, 449 रुपये वाले 3जी/4जी डेटा पैक में अब 50 प्रतिशत ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 2 जीबी की जगह 3 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 54 प्रतिशत फायदे के साथ 999 रुपये वाले 3जी/4जी पैक में 10 जीबी डेटा मिलेगा।

वोडाफोन ने बताया कि इसके अलावा वोडाफोन उन ग्राहकों को अफॉर्डेबल दाम में इंटरनेट मुहैया कराएगी जो सीमित मोबाइल इंटरनेट खर्च करते हैं और पहली बार ऑनलाइन आने के लिए भी यूज़र को प्रोत्साहित करेगी।
Advertisement

एयरटेल और आइडिया द्वारा डाटा टैरिफ में कटौती के करीब 15 दिन बाद वोडाफोन ने ये ऑफर दिए हैं।
Advertisement

वोडाफोन के मुताबिक, ''39 रुपये के 5 दिन वैधता वाले पैक में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 160 एमबी की जगह 225 एमबी डेटा मिलेगा। जबकि 12 रुपये के 1 दिन की वैधता वाले 3जी/4जी पैक में 67 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 30 एमबी की जगह 50 एमबी डेटा मिलेगा। ये डेटा पैक अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग हो सकते हैं।''

मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो द्वारा 4जी लाइफ हैंडसेट की कीमतों में 25 प्रतिशत कटौती के बाद 2,999 रुपये आने के बाद से कंपनियों के बीच 'डेटा वॉर' छिड़ गया है। लाइफ हैंडसेट मुफ्त जियो सिम के साथ आते हैं। रिलायंस जियो अपने सिम कार्ड में 90 दिनों तक मुफ्त 4जी मोबाइल इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग का ऑफर दे रही है।
Advertisement

इंडस्ट्री एक्सपर्ट के अनुसार, अपने बीटा टेस्ट में ही जियो के पास करीब 15 लाख ग्राहक हैं और आने वाले समय में यह बहुत कम कीमत पर हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल ऑफर कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Idea, Idea Cellular, India, Telecom, Vodafone, Vodafone India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.