Vodafone Idea ने दोबारा लॉन्च किया डबल डेटा ऑफर, इस बार पूरे देश के लिए

इस डबल डेटा ऑफर में ग्राहक को 2 जीबी अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाएगा और जिन रीचार्ज प्लान पर यह सुविधा मिलेगी, वो हैं- 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2020 11:38 IST
ख़ास बातें
  • 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा डबल डेटा
  • Vodafone Idea के सभी सर्कल में उपलब्ध होगा यह ऑफर
  • 399 रुपये और 599 रुपये का रीचार्ज प्लान कुछ ही जगह है उपलब्ध

Vodafone Idea ने सबसे पहले मार्च में पेश किया था डबल डेटा ऑफर

Vodafone Idea ने एक बार फिर डबल डेटा ऑफर लॉन्च किया है। इस बार पूरे देश में। मार्च में शुरू हुआ यह ऑफर टेलीकॉम ऑपरेटर के सभी सर्कल में उपलब्ध था, लेकिन इसके बाद इसमें कुछ अपडेट किए गए और फिर इसे कुछ जगहों पर बंद कर दिया गया। इसके बाद यह ऑफर केवल 9 टेलीकॉम सर्कल में सिमट कर रह गया। इस ऑफर के तहत वोडाफोन और आइडिया के ग्राहकों को मौजूदा हाई-स्पीड डेटा पर अतिरिक्त डेटा दिया जाता है, जो कि 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध होता था। हालांकि, 399 रुपये और 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कुछ ही सर्कल में मौजूद है।

Vodafone India वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान वाला डबल डेटा ऑफर अब पूरे भारत में उपलब्ध है। आइडिया ने भी अपनी वेबसाइट पर कुछ इसी तरह का अपडेट पेश किया है।

पहले कंपनी का 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाला यह डबल डेटा ऑफर 9 टेलीकॉम सर्कल में ही उपलब्ध था, जो हैं- दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर।

आपको बता दें, सबसे पहले Vodafone Idea ने मार्च में अपना डबल डेटा ऑफर 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए लॉन्च किया था, जो कि लॉन्च पूरे देश में उपलब्ध था। हालांकि, पिछले महीने कंपनी ने 8 टेलीकॉम सर्कल में इस सुविधा को बंद कर दिया था। इसके कुछ समय बाद कंपनी ने इसमें से और 5 सर्कल को घटा दिया, जिसके बाद केवल 9 सर्कल्स में ही यह ऑफर लागू था।  कंपनी ने इससे 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान को भी हटा दिया था।
Advertisement
 

Benefits under the offer

वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर जो लिस्टिंग है, उसके मुताबिक इस डबल डेटा ऑफर में ग्राहक को 2 जीबी अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाएगा और जिन रीचार्ज प्लान पर यह सुविधा मिलेगी, वो हैं- 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान। हालांकि, इन प्लान में वैधता में अंतर दिया गया है।

299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज के तहत यूज़र को 28 दिन तक की वैधता मिलती है, 449 रुपये के रीचार्ज प्लान में 56 दिन की वैधता दी जाती है और 699 रुपये के रीचार्ज प्लान पर 84 दिनों की वैधता मिलती है। इन तीनों ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयल कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा भी प्राप्त होती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ वोडाफोन ग्राहकों को फ्री Vodafone Play और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है और आइडिया ग्राहक को Idea Movies और TV app का एक्सेस प्राप्त होता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त।
Advertisement

इस खबर की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई। Gadgets 360 ने निजी तौर पर वोडाफोन और आइडिया साइट पर जाकर इसकी जांच की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.