Vi (वोडाफोन आइडिया) ने Rs 107 और Rs 111 के दो सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च किए, जानें बेनिफिट्स

गौरतलब है कि जनवरी में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलिकॉम ऑपरेटरों को एक महीने की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 12:41 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया ने दो नए प्रीपेड वैलिडिटी रिचार्ज प्लान पेश किए हैं
  • इन प्‍लान्‍स की कीमत 107 और 111 रुपये है
  • इन रिचार्ज प्‍लान के साथ कस्‍टमर्स को पूरे महीने का डेटा मिलता है

टॉकटाइम के साथ यूजर एक पैसा प्रति सेकंड की दर से वाइस कॉल कर सकते हैं।

Vi (वोडाफोन आइडिया) ने देश में दो नए प्रीपेड वैलिडिटी रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्‍लान्‍स की कीमत 107 और 111 रुपये है। 111 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है, जबकि 107 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। व‍ैलिडिटी के अलावा इन दोनों ही प्‍लान्‍स में डेटा, SMS मेसेज और कॉल के फायदे एक जैसे हैं। गौरतलब है कि जनवरी में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलिकॉम ऑपरेटरों को एक महीने की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान पेश करने का निर्देश दिया था। 

Vi की वेबसाइट के अनुसार, 111 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज वैलिडिटी प्‍लान में 111 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस टॉकटाइम के साथ यूजर एक पैसा प्रति सेकंड की दर से वाइस कॉल कर सकते हैं। कस्‍टमर्स को 31 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ 200MB डेटा भी मिलता है। Vi ने इस प्लान में फ्री आउटगोइंग SMS मैसेज को शामिल नहीं किया है। इसी तरह से 107 रुपये के वैलिडिटी प्‍लान में भी 107 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसमें भी 1पैसा प्रति सेकंड की दर से वॉइस कॉल की जा सकती है। साथ में 200MB मासिक डेटा मिलता है। यह रिचार्ज प्‍लान 30 दिनों की वैलिड‍िटी के साथ आता है, जो 111 रुपये के रिचार्ज प्‍लान से एक दिन कम है। फ्री आउटगोइंग SMS मैसेज की सुविधा इस रिचार्ज में भी नहीं मिलती है। 
Advertisement

Vi पहले से ही 99 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिड‍िटी, 200MB मासिक डेटा, 1 पैसे प्रति सेकंड की दर से कॉल जैसे फीचर्स ऑफर कर रहा है। Airtel के पास भी अपने कस्‍टमर्स के लिए इसी तरह का प्‍लान है। 

हाल ही में Vi ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत 327 रुपये और 337 रुपये है। ये प्लान अलग-अलग डेटा लिमिट ऑफर करते हैं। 327 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोजाना 100 SMS और 25GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। वहीं, 337 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोजाना 100 SMS और 31 दिनों की वैलिड‍िटी मिलती है। ये रिचार्ज प्लान Vi मूवीज और टीवी ऐप के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
Advertisement

पिछले महीने Vi ने 499 रुपये और 1,066 रुपये के रिचार्ज प्लान पेश किए थे। ये अलग-अलग वैलिडिटी और Disney+ Hotstar मोबाइल के एक साल के सब्‍सक्रिप्‍शन के साथ आते हैं। 499 रुपये के रिचार्ज में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोजाना 100 SMS और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 1,066 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में यही फायदे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.