Vi ने इन स्पेशल पैक्स को किया अपडेट, अब विदेश में डबल डेटा और फ्री इनकमिंग कॉल्स के बेनिफिट्स!

Vi के अपग्रेड में सबसे बड़ा 3999 रुपये का 30 दिन वाला पैक अब 12GB के बजाय पूरे 30GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसमें 1500 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग, 100 SMS और फ्री इनकमिंग कॉल्स दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2025 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने तीन इंटरनेशनल रोमिंग पोस्टपेड प्लान्स को अपडेट किया है
  • 649 रुपये का 1 दिन वाला प्लान अब 500MB के बजाय 1GB डेटा देगा
  • सबसे बड़ा Rs 3,999 का 30 दिन वाला पैक 12GB के बजाय 30GB डेटा देगा

Photo Credit: Vi

Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स को अपग्रेड कर दिया है। कंपनी ने इस बार गर्मियों की ट्रैवल सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लान्स में डबल डेटा, फ्री इनकमिंग कॉल्स और दूसरे बेनिफिट्स जोड़े हैं। Vi का कहना है कि समर हॉलीडे के दौरान इंटरनेशनल ट्रैवल में तेजी आती है और ये अपडेटेड प्लान्स शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों तरह की ट्रिप्स को कवर करने के लिए तैयार किए गए हैं। यूजर्स अब इन प्लान्स को अपनी ट्रिप से पहले भी शेड्यूल कर सकते हैं और आसानी से Vi ऐप या वेबसाइट के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

Vodafone Idea ने तीन इंटरनेशनल रोमिंग पोस्टपेड प्लान्स को अपडेट किया है। 649 रुपये का 1 दिन वाला प्लान अब 500MB के बजाय 1GB डेटा देगा। इसमें 50 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 10 SMS और फ्री इनकमिंग कॉल शामिल हैं। 2,999 रुपये वाले 10 दिन के पैक में अब 5GB की जगह 10GB डेटा मिलेगा, साथ ही 300 मिनट की कॉलिंग, 50 SMS और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स भी मिलेंगी। 
Advertisement

सबसे बड़ा 3999 रुपये का 30 दिन वाला पैक अब 12GB के बजाय पूरे 30GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसमें 1500 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग, 100 SMS और फ्री इनकमिंग कॉल्स दी जा रही हैं।

कंपनी का कहना है कि ये बदलाव यूजर्स को ज्यादा वैल्यू, ज्यादा कनवीनियंस और ज्यादा कवर देने के लिए किए गए हैं। Vi अपने इंटरनेशनल यूजर्स को 24x7 हेल्पलाइन सपोर्ट भी दे रहा है, ताकि विदेश में किसी भी नेटवर्क या सर्विस इश्यू को तुरंत हल किया जा सके।
Advertisement

इसके अलावा, Vi का Blue Ribbon Bags के साथ पार्टनरशिप भी जारी है। इस सर्विस के तहत यूजर 99 रुपये में बैगेज प्रोटेक्शन ले सकते हैं। अगर उनका चेक-इन किया हुआ सामान 96 घंटे से ज्यादा समय तक डिले या लॉस्ट रहता है, तो उन्हें एक बैग पर 19,800 रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है।
Advertisement

Vi का कहना है कि यूजर्स अपने रोमिंग प्लान्स को ट्रिप से 60 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकते हैं, जिससे प्लान एक्टिवेशन बिल्कुल टाइम पर और बिना किसी झंझट के हो सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone Idea, Vi, Vi International Roaming Packs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  2. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  3. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  4. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  8. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.