Vodafone Idea ने पेश किए Rs 98, Rs 195 और Rs 319 के प्रीपेड प्लान, पाएं अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा! जानें डिटेल्स

वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का नया 98 रुपये का रिचार्ज प्लान 15 दिनों की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 1 मई 2022 11:58 IST
ख़ास बातें
  • 195 रुपये के पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स, 300 SMS और 2GB डाटा है।
  • 319 रुपये के प्लान में यूजर को बिंज ऑल नाइट बेनिफिट मिलता है।
  • 29 रुपये में 2GB डाटा और 39 रुपये में 3GB डाटा दिया गया है।

Vi का नया 98 रुपये का रिचार्ज प्लान 15 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Vi (Vodafone Idea) ने तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 98 रु, 195 रु और 319 रु में लॉन्च किए गए हैं। तीनों प्लान्स में अलग-अलग डाटा लिमिट मिलती है। 98 रुपये के प्लान में 15 दिनों वैधता मिलती है, जबकि 319 रुपये और 195 रुपये के प्लान में 31 दिन की वैधता के साथ Vi Movies और TV सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 319 रुपये के प्लान में बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी मिलता है। जिससे यूजर नेट सर्फ, स्ट्रीम और रात 12 से 6 बजे के बीच पैक में से कटौती के बिना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकता है। इसके अतिरिक्त, वोडाफोन आइडिया ने 29 रुपये और 39 रुपये का 4G डाटा वाउचर चुनिंद सर्किल में पेश किया है। 
 

Vi Rs. 98, Rs. 195 and Rs. 319 prepaid recharge plan benefits

वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का नया 98 रुपये का रिचार्ज प्लान 15 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें आपको 200एमबी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटिड वॉयस कॉल मिलती है। इस प्लान में SMS पैक की सुविधा नहीं दी गई है। 

Vi के नए 195 रुपये के रिचार्ज पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स, 300 SMS और कुल 2GB डेटा मिलता है। 319 रुपये के रिचार्ज में 2GB डाटा डेली बेसिस पर मिलता है और अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स के साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। इन दोनों प्लान्स में 31 दिनों की वैलिडिटी है। इसके अलावा दोनों ही प्लान्स के साथ Vi Movies और TV app का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

319 रुपये के प्लान में यूजर को बिंज ऑल नाइट बेनिफिट मिलता है। यानि कि रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच इंटरनेट पैक से कटौती के बिना इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा हफ्ते के पांच दिनों में जो डेटा बिना इस्तेमाल किया बच जाता है, उसे हफ्ते के अंत में शनिवार और रविवार के दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 319 रुपये का प्लान आपको महीने में 2GB एक्स्ट्रा डेटा बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देता है। ये प्रीपेड प्लान सबसे पहले Mysmartprice ने स्पॉट किए थे। 

वोडाफोन आइडिया ने 29 रुपये और 39 रुपये के 4G डाटा वाउचर भी पेश किए हैं। 29 रुपये में 2GB डाटा और 39 रुपये में 3GB डाटा फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत मिलता है। 29 रुपये के पैक में 2 दिन की वैधता मिलती है, जबकि 39 रुपये के पैक में 7 दिनों की वैधता मिलती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi Rs 98 plan, Vi Rs 195 plan, Vi Rs 319 plan

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.