Vi 49 रुपये के प्लान के बेनेफिट्स घटे, अब मिलेंगे सिर्फ ये बेनेफिट्स...

Airtel के विपरित Vi कंपनी ने अपना 49 रुपये का प्लान बंद नहीं किया, लेकिन इसके तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को जरूर कम कर दिया है। आइए जानते हैं पहले से कितना बदल गया है वीआई का 49 रुपये वाला किफायती रीचार्ज प्लान।

Vi 49 रुपये के प्लान के बेनेफिट्स घटे, अब मिलेंगे सिर्फ ये बेनेफिट्स...
ख़ास बातें
  • Vi के इस प्लान में पहले मिलती थी 28 दिन की वैलिडिटी
  • वीआई के प्लान में मिलते हैं अब केवल 10 दिन
  • 38 रुपये के टॉक-टाइम से लैस है ये किफायती प्लान
विज्ञापन
Airtel टेलीकॉम कंपनी के फेमस 49 रुपये वाले प्लान की तरह Vi भी 49 रुपये का प्लान लेकर आता है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से टेलीकॉम इंडस्ट्री के प्लान्स में काफी उथल-पुथल मची हुई है। कंपनियों ने कुछ प्लान्स को बंद कर दिया है, तो कुछ प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। वहीं, जिन प्लान्स की कीमतों को बढ़ाया नहीं गया है उनके बेनेफिट्स में कटौती कर दी गई है। एयरटेल ने कुछ समय पहले ही अपने 49 रुपये के किफायती रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। अब वैसे बेनेफिट्स प्राप्त करने के लिए एयरटेल ग्राहकों को कम से कम 99 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ता है।

Airtel  के विपरित Vi कंपनी ने अपना 49 रुपये का प्लान बंद नहीं किया, लेकिन इसके तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को जरूर कम कर दिया है। आइए जानते हैं पहले से कितना बदल गया है वीआई का 49 रुपये वाला किफायती रीचार्ज प्लान।

Vi का 49 रुपये वाला कॉम्बो पैक कई तरह के बेनेफिट्स से लैस है। हालांकि, बदलाव केवल इतना है कि इस प्लान के तहत पहले जितने बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं, आज के समय में उनमें कटौती कर दी गई है। पहले यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आया करता था, लेकिन अब इस प्लान की वैलिडिटी घटाकर केवल 10 दिन तक की कर दी गई है।

इसके अलावा, पहले प्लान के तहत पहले कंपनी ग्राहकों को 300MB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करती थी, लेकिन अब इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद ग्राहक केवल 100MB डाटा ही एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान में पहले भी कॉलिंग के लिए ग्राहकों को 38 रुपये का टॉक-टाइम मिलता था, जो कि अब भी बरकरार है। अब भी यूज़र्स इस प्लान के तहत 38 रुपये का टॉक-टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 2.5 पैसा प्रति सेकेंड शुल्क लिया जाता है।

इन सब के अलावा, यह प्लान एसएमएस सुविधा प्रदान नहीं करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »